बीजेपी के छह मंडलों में सम्पन्न हुई कार्यसमिति की बैठकें, स्वावलंबी मंडल, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ का दिया गया गुरुमंत्र

  
Last Updated:  August 1, 2021 " 09:53 am"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को छः मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। लक्ष्मणसिंह गौड मंडल, देवी अहिल्या मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल, छत्रसाल मंडल एवं शिवाजी मंडल की कार्यसमिति बैठक 5 सत्रों में संपन्न हुई।
लक्ष्मणसिंह गौड मंडल की बैठक अहिल्या परिसर , हवा बंगले के सामने विधायक मालिनी गौड, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल बाघेला, सोनू राठौर, देवकीनंदन तिवारी, शानू शर्मा, अवधेश यादव, ओमप्रकाश फरक्या, राघवेन्द्रसिंह बेस, अनंत पंवार, मनदीपसिंह बाजवा, ज्योति तोमर, राकेश जैन, संजय मोटवानी, अजय बडजात्या, राहुल वाधवानी, शक्ति यादव, दीपक अग्रवाल, इन्दू श्रीवास्तव, लता जगताप, देवेन्द्रसिंह रावत सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जो इकाई सक्रिय होगी वही सक्षम के साथ स्वावलम्बी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बूथ की होती है। जब बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति से संपन्न करते हुए भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी हमारा बूथ मजबूत होगा।
कमल बाघेला ने भाजपा के इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
देवी अहिल्या मंडल की बैठक वैदिक आश्रम रामबाग में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कमल बाघेला, शेखर किबे, विष्णु तिवारी, गजानंद गावडे सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वावलम्बी मंडल बनाने के लिये मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठकें होना चाहिए, केन्द्र व प्रदेश तथा नगर संगठन के द्वारा दिये गये कार्यो को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिये योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। मंडल पदाधिकारियों का मंडल में बूथों पर नियमित प्रवास होना चाहिए। बूथ की ग्रेडिंग करते हुए उसे चार भागों में बांटकर कार्य योजना बनाना होगी। बूथ पर निवासरत समाज के प्रमुख लोग व प्रतिनिधियों को पार्टी से जोडने का कार्य हमें करना है। साथ ही कमल बाघेला ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक कच्छ पाटीदार धर्मशाला स्नेह नगर में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता राकेश डागोर, हरप्रीतसिंह बक्षी, दिनेश वर्मा, कमल वर्मा, आशीष शर्मा, सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अटलबिहारी वाजपेयी मंडल की बैठक साउथ एवेन्यु होटल, साउथ तुकोगंज में वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, राकेश डागोर, रामदास गर्ग, रितेश विरांग, मुकेश मंगल सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
छत्रसाल मंडल की कार्यसमिति बैठक महक वाटिका में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, महेन्द्र हार्डिया, राजेश उदावत, रामबाबू यादव, दिनेश सोनगरा, नानुराम कुमावत सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय एवं युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने भाजपा इतिहास व विकास पर एवं भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया।
शिवाजी मंडल में पालीवाल समाज धर्मशाला मुसाखेड़ी में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, संतोष मेहता, राजेश उदावत, उमेश मंगरोला, कमल यादव सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *