संभागायुक्त ने किया प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण।
मरीजों के परिजनों के लिए समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के दिए निर्देश।
विस्तृत कार्य योजना एक हफ्ते में बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार को एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचकर वहां मरीजों के परिजनों के लिए प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित धर्मशाला की विस्तृत कार्य योजना एक सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
इस मौके पर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भंडारी आदि मौजूद थे।
धर्मशाला निर्माण के साथ संचालन के लिए बनें कमेटी।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि एमवाय अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के आवास के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि धर्मशाला में ऐसी व्यवस्था हो जिससे 500-600 मरीजों के परिजन रह सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन भी करना प्रस्तावित किया जाए। धर्मशाला का संचालन रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट, श्री खजराना गणेश मंदिर ट्रस्ट और जनभागीदारी से करने का प्रस्ताव बनाया जाए।
Related Posts
February 21, 2019 पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट […]
February 18, 2021 20 फरवरी से प्रारंभ होगा गुनिजान संगीत समारोह, कई ख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति
इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था पंचम निषाद, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और इन्डो थाई […]
October 28, 2019 भूरिया को पीसीसी चीफ बनाने की मांग हुई तेज इंदौर : सीएम की कुर्सी ज्योतिरादित्य सिंधिया से छीनने के बाद कमलनाथ ने पीसीसी चीफ का पद […]
August 8, 2022 डीजे वाहन पर चढ़कर डांस कर रहे कावड़ियों को लगा करंट, एक की मौत, तीन झुलसे
इंदौर : महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मेमदी में डीजे वाहन पर चढ़कर डांस […]
August 26, 2022 राजनीतिक परिदृश्य में वैश्य समाज की ताकत को पुनः स्थापित करें – गुप्ता
इंदौर : वैश्य युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के इंदौर आगमन पर सम्मान […]
March 24, 2024 नदियां जीवनदायिनी धरती पर वरदान, उनको दूषित कर रहा कैसा तू इंसान..
अभ्यास मंडल ने जल दिवस पर किया जल जाजम का आयोजन।
इंदौर : विश्व जल दिवस पर सामाजिक […]
March 27, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का मनाया गया स्थापना दिवस
90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक […]