इंदौर : वैष्णव प्रबंध संस्थान, इन्दौर में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सहयोग से इन्दौर में होने वाली जी-20 की चौथी रोजगार कार्य समूह (ई डब्ल्यू जी) बैठक और श्रम एवं रोजगार मंत्रियों (एल. ई. एम.) की बैठक के पूर्व गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैष्णव प्रबंध संस्थान के विद्यार्थियों ने ‘वर्तमान परिदृश्य में कौशल विकास की आवश्यकता’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। जिनमें स्नेहा गर्ग, दिशा पमनानी, मुस्कान सचदेवा, पलक आहुजा, आकृति वर्मा एवं काजल जोशी के विचारों को सराहा गया।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक एम. के. बैरावत एवं एम. एल. व्यास ने विद्यार्थियों को इस आयोजन के उद्देश्य को समझाया। उन्होंने बताया कि इन्दौर में होने वाली यह चौथी बैठक है। इसके पूर्व यह बैठक जोधपुर, गोवाहटी एवं जिनेवा में आयोजित हो चुकी है। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. जॉर्ज थॉमस ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की एवं उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मैनेजमेन्ट यू.जी. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा कटियाल एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश शर्मा द्वारा किया गया।
Related Posts
January 16, 2022 इंदौर में निर्मित फ़िल्म ‘राज डर का’ का टीज़र रिलीज
इंदौर : मकर संक्रांति के अवसर पर किरण फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म […]
July 6, 2019 कमलनाथ सरकार के लिए भारी है आगामी एक माह- गोपाल भार्गव इंदौर: मप्र में कमलनाथ सरकार को 7 माह पूरे हो गए हैं पर एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं […]
September 12, 2021 अभ्यास मण्डल की ऑनलाइन विद्यालयीन भाषण स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जोश खरोश के साथ रखी अपनी बात
इंदौर : युवा का अर्थ उत्साह, जुनून और ऊर्जा l जिसके पास असीमित क्षमता है, जो नए रास्ते […]
October 18, 2020 मासूम बालिका से अश्लील हरकत करनेवाले आरोपी को भेजा जेल
इन्दौर : 6 वर्षीय बालिका के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने चंद […]
August 18, 2023 प्रेस्टीज फाउंडेशन और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के बीच हुआ करार
शैक्षणिक और वैज्ञानिक सहयोग को देंगे बढ़ावा।
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान, […]
August 11, 2020 जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर अभिभाषकों ने किया प्रदर्शन इंदौर: जिला न्यायालय में वकालत करने वाले अभिभाषकों ने मंगलवार (11अगस्त) को न्यायालय […]
September 21, 2021 महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के मामले में शिष्य आनंद गिरी को लिया हिरासत में, एफआईआर दर्ज
लखनऊ : प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के […]