इंफाल : मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीखे तेवर दिखाने के बाद हरकत में आई मणिपुर सरकार ने घटना में शामिल रहे चार दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बीती 4 मई का बताया जा रहा है जब एक जातीय समुदाय की हिंसक भीड़ ने दूसरे जातीय समुदाय की दो महिलाओं का चीरहरण कर सड़क पर निर्वस्त्र चलने पर मजबूर किया था। 26 सेकंड के इस वीडियो में गिरफ्तार एक आरोपी कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में गुस्साई भीड़ को उकसाते हुए नजर आ रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि हिंसक भीड़ ने दोनों महिलाओं का यौन उत्पीड़न भी किया था।
इधर गुरुवार को पकड़े गए मुख्य आरोपी के मकान को ग्रामीणों ने फूंक दिया । मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए।
बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी दल मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना बताया था। उन्होंने इसे देश की बेइज्जती बताते हुए कहा था कि गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे।उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे माताओं, बहनों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाएं।
Related Posts
August 9, 2025 कंपनियों के वित्तीय पुनर्गठन में मदद करती है दिवाला और दिवालियापन संहिता : नवीन खंडेलवाल
इंदौर : करप्ट (दिवालिया) एवं ऋणशोधन (रिडेम्पशन ऑफ़डेब्ट) प्रक्रिया से गुजर रही कंपनियों […]
February 15, 2017 वैलेंटाइन डे पर पीएम मोदी का आईएएस-आईपीएस दंपतियों को तोहफा! नई दिल्ली: अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को ‘वैलेंडाइन डे’ का तोहफा देते हुए केंद्र […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
February 6, 2022 लताजी की सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी- पीएम मोदी
मुम्बई : लता मंगेशकर सदी की वो महान गायिका थीं, जिन्होनें कई पीढ़ियों को अपनी आवाज के […]
August 13, 2024 तुलसी नगर में बाल कावड़ियों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा
स्थानीय रहवासियों ने भी बढ़ - चढ़ कर की कावड़ यात्रा में शिरकत।
बोल बम के जयकारे से […]
October 24, 2021 शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
November 1, 2021 गंदगी के बीच मिठाई निर्माण किए जाने पर कारोबारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : त्योहारी सीजन में नकली मावा व सामग्री का उपयोग कर मिठाई निर्माण करने वाले आरोपी […]