अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित।
इन्दौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ को मंगलवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार 2020 से नवाजा गया।मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्रालय के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने डॉ. अर्पण जैन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
बता दें कि नारद मुनि पुरस्कार में शासन द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
डॉ. अर्पण जैन को यह पुरस्कार मातृभाषा. कॉम के लिए प्राप्त हुआ है। विगत सात वर्षों से हिन्दी के रचनाकारों का लेखन मातृभाषा .कॉम पर प्रकाशित किया जा रहा है, जिससे लगभग तीन हज़ार से अधिक लेखक व 20 लाख से अधिक पाठक जुड़े हैं।
डॉ. जैन के पुरस्कृत होने पर सुप्रसिद्ध कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री, हिन्दी गौरव राजकुमार कुम्भज, साहित्यकार दामोदर खड़से, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, श्रीमन्नारायण चारी विराट एवं प्रदेश इकाइयों सहित सैंकड़ो सुधीजन ने शुभकामनाएँ दी।
Related Posts
- October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]
- April 12, 2021 खंडवा में भी पुलिस की हैवानियत आई सामने, संक्रमित युवक और परिजनों की डंडों से की पिटाई, गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
खंडवा: इंदौर के बाद खंडवा में भी पुलिस की हैवानियतसामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के […]
- November 4, 2023 जब कढ़ाव में पूरियां तलते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय..!
बलाई समाज के सम्मेलन में सपत्नीक शामिल हुए।
इंदौर : 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा […]
- November 12, 2018 छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान, नक्सलियों की धमकी बेअसर रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों के […]
- July 31, 2023 बाबा महाकाल की सवारी रोकने संबंधी बात कहने वाला युवक गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने अदालत में पेश कर भिजवाया जेल।
उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी पर […]
- November 27, 2020 महज छह दिनों में बढ़ गए 32 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमितों की तादाद लगातार […]
- April 29, 2023 महापौर भार्गव ने पेश किया अपने कार्यकाल का पहला निगम बजट
अमृत योजना के तहत लाया जाएगा नर्मदा का चौथा चरण।
मस्टरकर्मियों का होगा […]