अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित।
इन्दौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ को मंगलवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार 2020 से नवाजा गया।मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्रालय के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने डॉ. अर्पण जैन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
बता दें कि नारद मुनि पुरस्कार में शासन द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
डॉ. अर्पण जैन को यह पुरस्कार मातृभाषा. कॉम के लिए प्राप्त हुआ है। विगत सात वर्षों से हिन्दी के रचनाकारों का लेखन मातृभाषा .कॉम पर प्रकाशित किया जा रहा है, जिससे लगभग तीन हज़ार से अधिक लेखक व 20 लाख से अधिक पाठक जुड़े हैं।
डॉ. जैन के पुरस्कृत होने पर सुप्रसिद्ध कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री, हिन्दी गौरव राजकुमार कुम्भज, साहित्यकार दामोदर खड़से, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, श्रीमन्नारायण चारी विराट एवं प्रदेश इकाइयों सहित सैंकड़ो सुधीजन ने शुभकामनाएँ दी।
Related Posts
July 26, 2021 सेंट्रल जिमखाना क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 8 अगस्त को होंगे
इन्दौर : 1931 में स्थापित संस्था दी सेन्ट्रल जिमखाना क्लब के द्विवर्षीय चुनाव 8 अगस्त […]
October 9, 2022 बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर निकाले पथ संचलन
विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने निकाले पथ […]
August 5, 2021 बाढ़ में हजारों गांव प्रभावित, 11 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया- नरोत्तम
इंदौर : ग्वालियर- चंबल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गृहमंत्री […]
September 29, 2019 एमरल्ड हाइट्स में लगेगी बापू से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी इंदौर : महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर 2 अक्टूबर को मेजबान एमरल्ड हाइट्स […]
May 15, 2022 परिवार भावनात्मक जख्मों को भरने का मरहम है- डॉ. गौड़
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर राज्य आनंद संस्थान इंदौर द्वारा परिवार पर शहरीकरण […]
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
December 30, 2021 जागरूक और सतर्क रहकर ही बचा जा सकता है साइबर क्राइम से- वरुण कपूर
इंदौर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशन में नेहरु युवा केन्द्र, इन्दौर के बैनर […]