जयपुर – मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटित हुई वारदात।
आरोपी आरपीएफ जवान गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त सर्विस रिवॉल्वर जब्त।
इंदौर : जयपुर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में RPF के एक जवान ने अपने सीनियर के साथ हुई कहासुनी के बाद एएसआई सहित चार लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना सोमवार सुबह 5 बजे के करीब मुंबई के पहले पालघर स्टेशन के पास में होना बताई गई। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। मरने वालों में RPF का ASI व यात्री शामिल हैं। RPF के कॉन्स्टेबल चेतनकुमार ने पहले एएसआई टीकाराम मीणा को गोली मारी और फिर अन्य तीन यात्रियों पर फायरिंग कर दी।
मीरा रोड – बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन लाया गया। मृतक एएसआई और आरोपी जवान दोनों ड्यूटी पर थे।
जीआरपी मुंबई आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है। उससे वारदात में प्रयुक्त सर्विस रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।
Related Posts
May 24, 2022 बिगड़े मौसम ने रोकी केदारनाथ की यात्रा
देहरादून: उत्तराखंड में अचानक बदलते मौसम ने चार धाम यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम […]
March 8, 2017 कानपुर से ATS काे मिली बड़ी सफलता कानपुर से ATS काे बड़ी सफलता मिली है। यहां से एटीएस ने मुखबिराें की सूचना पर तीन संदिग्ध […]
August 5, 2022 इंदौर के विकास में कोई कसर नहीं रखेंगे – भूपेंद्र सिंह
महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
इंदौर : प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं […]
November 14, 2018 एक-दूजे के हुए रणवीर-दीपिका इटली: रील लाइफ के बाजीराव- मस्तानी मंगलवार को रियल लाइफ में एक-दूजे के हो गए। 6 साल तक […]
October 1, 2021 आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
May 15, 2023 कलेक्टर ने लंबित विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
निर्माण कार्यों को गति देकर शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. […]