ऑटो रिक्शा में परिवहन कर ले जाई जा रही थी अवैध देशी शराब।
आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार।
इंदौर : आबकारी वृत्त पलासिया ने अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 6 पेटी देशी मदिरा कुल 54 लीटर जब्त की गई। एमजी रोड़ राम प्याऊ चौराहा पर ऑटो रिक्शा क्रमांक MP09RA 3659 में आरोपी इसअवैध मदिरा का परिवहन कर ले जा रहा था, तभी उसे पकड़ा गया।आरोपी ऑटो चालक अभिषेक पिता हुकुमचंद नि बिचौली मर्दाना को मौके पर गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,34(2)का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।जब्त मदिरा का मूल्य एक लाख 58 हजार रूपए बताया गया है।
ये कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में वृत पलासिया प्रभारी राकेश सिंह मंडलोई द्वारा की गई। आबकारी आरक्षक सतेज कोपरगांवकर, तरुण जाट और वाहन चालक अनिल भालसे का इसमें विशेष योगदान रहा।
Related Posts
June 21, 2021 कतिपय टीकाकरण केंद्रों पर समुचित इंतजाम नहीं होने से नाराज कलेक्टर ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस
इंदौर : सोमवार को प्रारम्भ हुए टीकाकरण महाअभियान के तहत पूरे जिले में एक हजार टीकाकरण […]
October 12, 2022 डिजियाना फिल्म्स की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द मास्टर स्क्वॉड में इंदौर के कलाकारों को मिलेगा मौका
इंदौर : मीडिया और अन्य क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने के बाद डिजियाना समूह ने […]
March 28, 2022 भगवान को भी धरती पर आने के लिए मां की कोख की जरूरत होती है- दीदी मां
अन्नपूर्णा आश्रम के आंगन में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, समूचा पांडाल नाच […]
December 1, 2018 सांसद मालवीय के खिलाफ एफआईआर उज्जैन: सांसद चिंतामणि मालवीय के ख़िलाफ़ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके […]
November 21, 2020 एक दिन में पांच सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के पार…!
इंदौर : उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्वार्थ और त्योहार मनाने के उत्साह में आम […]
July 25, 2025 लव जिहादी को बचाने दुष्कर्म पीड़िता पर बीजेपी नेता ने बनाया दबाव
धोखे से कोर्ट ले जाकर जबरदस्ती एफिडेविट पर करवाए हस्ताक्षर।
हिंदूवादी संगठनों के […]
February 21, 2023 मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे 67 दवाइयों के सैंपल
कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की दवाइयों के सैंपल हुए फेल, स्टॉक हटाने के […]