जीआरपी रतलाम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त की लूटी गई सोने की चेन व मंगलसूत्र।
इंदौर : ट्रेन में यात्रा के दौरान सो रही महिला के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र उड़ाने वाले दो आरोपियों को जीआरपी थाना रतलाम ने बंदी बनाया है। उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन व मंगलसूत्र बरामद कर लिए गए हैं।
जीआरपी एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि बीती 27 जून को फरियादी महिला वीरभूमि एक्सप्रेस में मावली से देवास की यात्रा कर रही थी। ट्रेन रतलाम स्टेशन पहुंची तब फरियादी यात्री महिला सो रही थी। उसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश महिला के गले से दो तोले की सोने की चेन और डेढ़ तोले वजनी सोने का मंगलसूत्र तोड़कर लूट ले गए।
महिला यात्री की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 233/23 आईपीसी की धारा 392 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जीआरपी रतलाम की साइबर सेल ने रतलाम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश करते हुए उन्हें धर – दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल उर्फ छोटू पिता बहादुरसिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लूनी, थाना ताल जिला रतलाम और कमल सिंह पिता गजराज सिंह चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लूनी थाना ताल जिला रतलाम होना बताए गए। उनके कब्जे से फरियादी महिला की लूटी गई सोने की चेन और मंगलसूत्र कुल कीमत 85 हजार रुपए का जब्त किया गया। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
December 4, 2020 रतलाम में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
रतलाम : कुछ दिनों पूर्व हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने […]
January 18, 2020 वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था स्वामी विवेकानंद का दर्शन इंदौर : स्वामी विवेकानंद का दर्शन सर्वव्यापी और वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था। […]
November 7, 2021 अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में रजत पदक जीतने वाली मप्र की बेटी शिवानी को सीएम शिवराज ने दी बधाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को […]
January 17, 2021 झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान की सोमवार को होगी शुरुआत, परिचर्चा सहित आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर : ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा‘ अभियान की सभी तैयारियां रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की […]
February 1, 2025 केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को बंपर सौगात
12 लाख रुपए की गई आयकर मुक्त सीमा।
बुजुर्गों को भी ब्याज से होनेवाली 1 लाख तक की आय […]
March 5, 2021 महाशिवरात्रि पर 25 हजार लोगों को ही महाकाल मंदिर में ऑनलाइन पंजीयन के जरिए दर्शन की मिलेगी अनुमति
ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले […]
May 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने मरीजों के परिजनों की अब जाकर ली सुध, आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों […]