सिकलीगरों से देशी पिस्टल खरीदकर ले जा रहें थे राजस्थान।
आरोपियों से 10 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद।
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले राजस्थान के 02 शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच, इंदौर की गिरफ्त में आए हैं।आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध फायर आर्म्स मय 02 कारतूस जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने म.प्र. के धार जिले से अवैध फायर आर्म्स खरीदकर राजस्थान में तस्करी करना कबूला।
डीसीपी क्राइम आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई थी कि दो आर्म्स तस्कर जिला धार से अवैध फायर आर्म्स खरीदकर राजस्थान तस्करी हेतु इंदौर शहर से होकर गुजरने वाले हैं।मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गंगवाल बस स्टैंड के पास से दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम (1). वाहिद उर्फ वायद खान पिता पप्पू निवासी पावटा गद्दी, तहसील बीजापुर, गंगापुर,गंगानगर, राजस्थान, (2). रवि मीणा पिता बतुलाल निवासी विश्वा तहसील बजीरपुर, सवाई माधोपुर राजस्थान का होना बताया।आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 10 देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 25(1)(a), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 6, 2021 2035 को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी इंदौर विकास योजना
इंदौर : आगामी 2035 को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास योजना तैयार की जाएगी। विकास योजना […]
May 10, 2023 सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नाराज हुए महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार
महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण।
रहवासियो से सफाई व्यवस्था के साथ ही […]
July 23, 2021 1 अगस्त से फिर खुलेगा ग्वालियर का जयविलास पैलेस म्यूजियम
ग्वालियर : शहर का जयविलास पैलेस म्यूजियम कोविड महामारी के चलते दो वर्ष से बंद था । इसे […]
January 7, 2023 यह 21 वी सदी का इंदौर है, जो टेक ऑफ मोड पर है – महापौर
महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां का किया […]
January 8, 2022 मास्क के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल- डीजल, लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं- गृहमंत्री मिश्रा
भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह […]
March 10, 2024 इंदौर – नई दिल्ली सहित दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव अब खाचरौद स्टेशन पर भी होगा
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का यात्रियों की […]
September 1, 2022 राजेंद्रनगर क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ गणेशोत्सव
इंदौर : कोरोना के भय से मुक्त होने के बाद शहर में त्योहारों की रौनक फिर लौट आई है। गणेश […]