एमवायएच को बनाया जाएगा आदर्श अस्पताल

  
Last Updated:  January 3, 2019 " 12:18 pm"

इंदौर: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट बीते दो दिनों से शहर के सरकारी अस्पतालों का जायजा ले रहे हैं। वे डॉक्टरों, कर्मचारियों के साथ मरीजों, उनके परिजनों से भी चर्चा कर कमियों और खामियों की जानकारी ले रहे हैं। गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी पर भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, आम लोगों, वकीलों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। सिलावट ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संबंध में उनसे सुझाव भी लिए।
इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कैसे बनाया जाए इसपर विचारमंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमवाय अस्पताल की कमियों को दूर कर उसे आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को समुचित इलाज मिले इस बात का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा। पीसी सेठी अस्पताल में तमाम जरूरी उपकरण जुटाए जा रहे हैं। लिफ्ट का संचालन प्रारम्भ हो गया है। सिलावट ने माना कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमीं है जिसे दूर किया जाएगा। शाम को ओपीडी की व्यवस्था सुचारू करने की बात भी उन्होंने कही।
वंदेमातरम विवाद को लेकर पूछे गए सवाल को वे टाल गए। व्यापम मामले पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मंदसौर गोलीकांड की पहले की गई जांच में त्रुटियों को देखते हुए इसकी फिर से जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *