नहाने के लिए कुंड में उतरे थे तीन युवक, एक युवक डूब गया।
मानपुर : बारिश के मौसम में इंदौर जिले के प्राकृतिक पिकनिक स्थलों पर बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। कुछ युवा इन स्थानों पर कभी सेल्फी के चक्कर में तो कभी स्टंट दिखाने के दुस्साहस में कुदरत के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं, ऐसे में कई युवा अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।
दरअसल, बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में कई झरने फूट पड़ते हैं। इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और तैनात सुरक्षा गार्ड की मनाही के बावजूद युवा झरनों में नहाने ने उतर पड़ते हैं। गहराई का अंदाजा नहीं होने से वे डूब जाते हैं। इंदौर के आसपास स्थित ऐसे झरनों में इसी मौसम में कई युवाओं की जान जा चुकी है। रविवार को भी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की कुँड में डूबने से मौत हो गई। मानपुर थाना टीआई ने बताया कि तीन युवक घूमने के लिए मानपुर स्थित चासिया की पुलिया के कुंड पर आए थे। तीनों युवक कुंड में नहाने के लिए उतर गए । इसी दौरान एक युवक आशीष पिता डगर मुकाती उम्र 25 साल निवासी सनावद जिला खरगोन कुंड में गहराई की चला गया और डूब गया। इसकी खबर उसके दोस्तों ने मानपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से उस युवक निकाला ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में मर्ग कायम कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
Related Posts
May 30, 2022 दो जून को होगा सायक्लोथान का आयोजन, ढाई हजार ने कराया पंजीयन
इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल जैसे वीर […]
September 29, 2020 खजराना मन्दिर के मंगलवार से खुलेंगे कपाट, चलित दर्शन की होगी व्यवस्था
इंदौर : खजराना गणपति मंदिर खोलने के संबंध में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह […]
October 22, 2021 विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, आपात लैंडिंग के बावजूद नहीं बचाई जा सकी जान
इंदौर : देर रात एक यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग […]
June 3, 2024 गुरुजी सेवा न्यास इंदौर की 51 बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
गुरु गोलवलकर की 51वी पुण्यतिथि पर 05 जून को सेवा भारती के साथ मिलकर आयोजित होंगे […]
February 22, 2021 वार्ड 35 में 101बुजुर्गों का किया सम्मान। महाप्रसाद भी किया गया वितरित
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता महोत्सव का समापनपंखिड़ा रे ओ पंखिड़ा…, मन […]
September 30, 2020 बाकलीवाल सहित कांग्रेसजनों ने रणजीत हनुमान के किए दर्शन, कोरोना से मुक्ति की कामना की..
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासन द्वारा धर्मस्थल खोलने की […]
December 26, 2022 मोबाइल चोरी और छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने लिया रिमांड पर।
इंदौर : मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने […]