सीडीएस जनरल रावत और अन्य दिवंगत सैन्य अधिकारी- कर्मचारियों को देवास कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  December 10, 2021 " 06:04 pm"

देवास : सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सेना अधिकारियों का असमय चले जाना अत्यंत दु:खद घटना है । इस दुर्घटना में हमने एक दूरदर्शी सैन्य अधिकारी को खोया है, जिसके नेतृत्व में सेना ने नए आयाम स्थापित किए। ये विचार देवास शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत जनरल रावत और अन्य सैन्य अधिकारी- कर्मचारियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजानी ने दिवंगतों के परिवार के सदस्यों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।

कांग्रेसजनों ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि।

सर्वप्रथम शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने स्व. बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। बाद में उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख़ भल्लू ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन ,नजर शेख, संजय कहार, विक्रम मुकाती, आबिद खान,नरेंद्र यादव, एजाज शेख़, रश्मि शुक्ला, प्रहलाद मिस्त्री, दीपेश कानूनगो, अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, मंसूर शेख, इरफ़ान कुरेशी, नन्दकिशोर पोरवाल, मीनू दरबार, सुजीत सांगते, सेशन कल्याण, राजेश एरवाल, प्रमोद सुमन, गुल्लू मंगानी, दीपेश हारोड़े, सलीम पठान उमेश गवली सुनील कप्तान, सुनील शुक्ला व रईस कामदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *