मृतक के परिवार को 3 लाख एवं अन्य 2 दुर्घटनाग्रस्त मजदूरों को 50- 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया ऐलान।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार शाम मधुमिलन चौराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दुर्घटना स्थल पर मृत्यु और दो मजदूरों के घायल होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को रूपए 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। उक्त दुर्घटना में घायल दो अन्य मजदूरों को भी रु 50- 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
बता दें कि मधुमिलन चौराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण का कार्य मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस द्वारा किया जा रहा था, निर्माण कार्य के दौरान 25 फीट के गहरे गडढे में 3 मजदूर गिर गये थे। जिनमें से एक मजदूर की गडढे में गिरने से मुत्यु हो गई तथा 2 अन्य मजदूरो को अस्पताल पहुंचाया गया।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मिलने पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा को तत्काल घटना स्थल पर भेजा गया था और घटना की जांच के आदेश जारी करते हुए, दोषी पाए जाने वालों के विरूद्ध कडी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए थे।
Related Posts
April 28, 2020 सब्जियों के एकत्रीकरण और पैकिंग के लिए मैरिज गार्डन व स्कूल परिसरों का अधिग्रहण इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन के चलते इंदौर शहर के निवासियों को हो रही परेशानी […]
July 31, 2024 जन सहयोग से चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का होगा जीर्णोद्धार
जीर्णोद्धार की तैयार की गई कार्ययोजना, साढ़े आठ करोड़ रूपए होंगे खर्च।
इंदौर : […]
December 20, 2021 जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल […]
February 14, 2022 पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : तीन वर्ष पहले 14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद […]
September 30, 2021 राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के […]
November 15, 2023 मोदी के रोड शो की व्यवस्थाओं की कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली कमान
विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र से शुरु हुआ था प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो।
रोड शो के […]
December 23, 2023 ज्वेलरी बनाने के नाम पर लाखों रुपए वसूलकर भागा आरोपी पकड़ाया
इंदौर : लाखों रुपए के सोने - चांदी के जेवरात की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को हीरानगर […]