इंदौर को मिलेगा ‘भारत वन’
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरणविदों और अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण।
इंदौर : शहर के हरित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरणविदों, नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित ‘भारत वन स्थल’ का निरीक्षण किया। यह वन करीब 36 एकड़ क्षेत्र में फैले पुराने मैदान पर विकसित किया जाएगा, जो शत-प्रतिशत हरित क्षेत्र (ग्रीनरी) पर आधारित होगा।
इस मौके पर महापौर भार्गव ने कहा, “हमारी योजना थी कि शहर के मध्य एक ऐसा वन तैयार किया जाए जो शुद्ध पर्यावरण के साथ-साथ इंदौर के लिए ‘लंग्स’ का कार्य करे। भारत वन के लिए हमने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर सुझाव लिए हैं। सभी की सहमति है कि इस क्षेत्र को पूरी तरह हरित क्षेत्र में बदला जाए। यहां एक बड़ा तालाब भी निर्मित किया जाएगा।”
भारत वन में देश के विभिन्न राज्यों की जैव विविधता, फ्लोरा-फौना को सम्मिलित किया जाएगा। वहां के पक्षी निवास स्थानों (बर्ड हैबिटेट्स) को ध्यान में रखकर विकास कार्य होंगे। यह परियोजना न केवल पर्यावरण को सशक्त करेगी, बल्कि आसपास के जलस्तर को भी बढ़ाने में सहायक होगी।
महापौर ने इस पहल को इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि भारत वन आने वाले वर्षों में शहरवासियों के लिए एक शुद्ध श्वास-स्थल और प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Related Posts
May 2, 2019 साध्वी प्रज्ञा पर बैन, बीजेपी ने खेला इमोशनल कार्ड भोपाल: चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 72 घंटे के बैन के बाद बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा […]
February 4, 2021 अमेरिका के न्यूजर्सी सहित कई राज्यों में बर्फीले तूफान का कहर
न्यूजर्सी : अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों में आए बर्फीले तूफान 'ओरलेना' ने भारी तांडव […]
March 20, 2022 रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की […]
October 25, 2021 रुचि सोया में डकैती डालने की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
इंदौर : लसूड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बदमाश आकाश लहरी को अपने चार अन्य साथियों के […]
May 24, 2021 14 लाख के ऊपर पहुंचा टेस्टिंग का आंकड़ा, करीब डेढ़ लाख संक्रमितों में से 90 फ़ीसदी से ज्यादा हुए रिकवर
इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। […]
September 16, 2020 नित नई ऊँचाई छू रहा कोरोना संक्रमण, 15 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 4 सौ के करीब नए मरीज मिले इंदौर : शहर के लोग अपनी ही सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं। उनकी लापरवाही ने ही कोरोना को […]
September 2, 2019 पालकी में विराजित होकर राजबाड़ा पहुंचे शाही गणेश इंदौर : मराठा साम्राज्य का हिस्सा रहे इंदौर में गणेशोत्सव मनाने की परम्परा सैकड़ों सालों […]