इंदौर : सानंद न्यास द्वारा दिया जाने वाला सानंद जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वयोवृद्ध शिक्षाविद माधव परांजपे को दिया गया। जाल सभागृह में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद मप्र शासन के निदेशक डॉ. जितेंद्र जमादार के हाथों माधव परांजपे को शॉल – श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबले, मानद सचिव जयंत भिसे और बड़ी संख्या में विशिष्ट जन इस दौरान मौजूद रहे।
हर बच्चे में ईश्वर ने एक सुप्त योग्यता दी है।
अपने सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षाविद माधव परांजपे ने कहा कि हर बच्चे में ईश्वर ने एक सुप्त योग्यता दी है। उस योग्यता को ढूंढ कर बच्चे को उस और अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कार्य शिक्षक का होता है । मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं कि यह कार्य करने का ईश्वर ने मुझे अवसर प्रदान किया।उन्होंने कहा कि विभिन्न स्पर्धाओं के माध्यम से सानंद भी कुछ इसी प्रकार का सराहनीय कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत श्रीनिवास कुटुंबले,अनिरुद्ध नागरपुरकर, सारंग लासुरकर आदि ने किया। संचालन रेणुका पिंगले ने किया। आभार जयंत भिसे ने माना।
Related Posts
February 22, 2022 मोबाइल लूट कर भाग रहे आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : मोबाइल लूट के भाग रहे तीन आरोपियों को फरियादी की शिकायत पर यातायात प्रबंधन […]
July 3, 2021 200 करोड़ की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, […]
April 20, 2025 चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।
इंदौर : बीजेपी नेता […]
July 5, 2022 जलभराव के चलते इंदौर शहर के आठ मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तित
इंदौर : इंदौर में मंगलवार 5 जुलाई को हुई अत्याधिक और मुसलाधार बारिश के कारण मतदान […]
March 11, 2025 माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर साइबर अटैक, घंटो तक ठप रहा सर्वर
एलन मस्क ने इस आउटेज के लिए साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया। न्यूयार्क : जानेमाने […]
August 28, 2019 बीजेपी पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस- साध्वी प्रज्ञा भोपाल : कुछ ही दिनों के भीतर बीजेपी के तीन बड़े नेता गंभीर रूप से बीमार होने के कारण चल […]
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]