देर रात तक पब खुला रखने पर कलेक्टर ने दिया था सील करने का आदेश।
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने विजय नगर स्थित पिचर्स बार को सात दिनों के लिए सील कर दिया है। इसी के साथ फर्जी और पियानों बार सील करने को लेकर प्रतिवेदन भी कलेक्टर को भेजा गया है।
बता दें कि शहर में नशा कर किए जा रहे अपराधों को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने रात में बीआरटीएस का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने बेवजह घूम रहे और सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट फूंक रहे युवाओं को फटकार लगाई थी। निरीक्षण के दौरान पिचर्स पब देर रात तक खुला होने और उसमें युवक – युवतियां बैठकर नशाखोरी करते पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए पब को सील करने के निर्देश दिए थे। फर्जी और पियानों पब को लेकर भी शिकायत मिलने पर कलेक्टर इलैया राजा टी ने उक्त दोनों पब को लेकर भी प्रतिवेदन मंगवाए थे।
कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे की अगुवाई में आबकारी दल ने पिचर्स बार को सील कर दिया। इसी क्रम में जिले की 07 कंपोजिट मदिरा दुकानों अग्रसेन चौराहा, छावनी,लसूड़िया गोदाम क्रमांक 01, राजमोहल्ला, महारानी रोड, ड्रीमलैंड चौराहा तथा भिड़ाता पर मदिरा के विक्रय में एमएसपी/एमआरपी का उल्लंघन किए जाने पर विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर द्वारा इन सभी का लाइसेंस एक दिवस के लिए अर्थात दिनांक 22 अगस्त 2023 के लिए निरस्त किया गया।
Related Posts
February 17, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व, कलमकारों के साथ शहर के विशिष्टजनों ने भी की शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित विद्या की देवी मां सरस्वती के मंदिर में बसंत पंचमी […]
August 14, 2022 एक जैसे ड्रेस कोड के साथ गुना में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा
गुना : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को गुना जिले के पत्रकारों ने शहर के […]
November 4, 2020 दिल्ली में बढ़ रहा, इंदौर में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 2 फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : दिल्ली सहित कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं पर इंदौर […]
August 14, 2024 राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मप्र पुलिस के 32 अधिकारी – कर्मचारी
भोपाल : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की घोषणा […]
January 20, 2021 25 जनवरी तक चलेगी संगीतमय भागवत कथा
इंदौर : लायंस क्लब इंदौर के जोन चेयरमैन दिनेश वर्मा "भारती " जावरा वाले के पूज्य पिताजी […]
March 13, 2021 भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में ओम सोनी उपाध्यक्ष व जयेश आचार्य बने सहसचिव, जिला संगठन ने किया सम्मानित
इंदौर : मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी और महासचिव जयेश आचार्य भारतीय टेबल […]
October 13, 2023 घनश्याम नारोलिया बीजेपी इंदौर ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
इंदौर : राजेश सोनकर को सोनकच्छ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही बीजेपी इंदौर ग्रामीण […]