महिलाओं ने सातुड़ी तीज के पर्व पर भगवती श्री महालक्ष्मी जी की कुमकुम से अर्चना कर पति के लिए मांगी लंबी आयु।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में
श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज के सान्निध्य में 15 दिनों से चल रहे
झूला महोत्सव का 2 सितंबर को समापन हुआ।इस अवसर पर देवस्थान के पुजारी सुदर्शनचार्य,मुकुंद रामानुजदास ने रजत झूले का विशेष श्रृंगार कर प्रभु श्री वेंकटेश संग भगवती श्री महालक्ष्मी को उसमें विराजमान किया।इस दौरान भजनों के साथ भक्तों ने प्रभु को झूला झुलाया।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि इस मौके पर वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा आलवन्दार स्तोत्र,वेंकटेश स्तोत्र, विष्णुसहस्त्र नाम,रामरक्षा स्तोत्र के साथ अनेक स्तोत्र का पाठ किया गया।
इसी के साथ सातुड़ी तीज के पावन पर्व पर प्रातः काल से रात तक हजारों महिलाओं ने भगवती श्री महालक्ष्मी की कुमकुम से और प्रभु वेंकटेश की तुलसी दल से अर्चना कराकर अपने सुहाग की लंबी आयु की मनोकामना करते हुए प्रभुं को झूला झुलाया।
देर रात्रि को प्रभु की जय जानकीनाथ की आरती हुई। तत्पश्चात स्तोत्र पाठ व गोष्टी प्रसाद वितरण के साथ झूला उत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर पंकज तोतला पवन व्यास,आनंद बजाज गोपाल शर्मा,राजेश शर्मा,ऋषि शर्मा,लछु बंग, नंदलाल शर्मा, गजेंद्र राठौड़ आदि मौजूद थे।
Related Posts
November 14, 2022 धनश्री पंडित के गायन से हुआ ठुमरी के ठाठ का समापन
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर,दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केन्द्र नागपूर, […]
September 25, 2022 गरबा एक्सप्रेस पर दिखेगी मप्र के पर्यटन स्थलों की झलक
गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण।
इंदौर : […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्तों ने की शिरकत
इंदौर: विधायक संजय शुक्ला के सौजन्य से वीआयपी रोड, किला मैदान के समीप स्थित दलालबाग में […]
February 20, 2023 बच्चों को उनके अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से कराया गया अवगत
इंदौर : इन्दौर पुलिस और संस्था ममता द्वारा शा.क.उ. मा. विद्यालय राजेन्द्र नगर में […]
February 8, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन को करोड़ों रुपए के आयकर की डिमांड से मिली राहत
कमिश्नर अपीलेट ने खारिज कीआयकर विभाग की डिमांड।
आयकर विभाग ने मंदिर की बैंक में जमा […]
November 18, 2021 1 से 6 दिसंबर तक होगा बीजेपी का जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक 9 जिलों के अपेक्षित कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
इंदौर : स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास […]
April 13, 2022 एफआईआर दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह वे डरने वाले नहीं..!
इंदौर : खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट कर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बुरीतरह घिर गए […]