जिला न्यायालय ने जारी किए आदेश।
गबन के रुपयों से महू में खरीदी थी 2.17 बीघा जमीन और कार।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए बाबू मिलाप चौहान की संपत्ति कुर्क की जाएगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा की अदालत ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए। मिलाप के अलावा उसकी पत्नी मनीषा, भाई राहुल, राहुल की पत्नी बबीता और साले आशीष चौहान की संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई गई है।
बताया जाता है कि आरोपी बाबू मिलाप ने 5.67 करोड़ रुपए से भी अधिक का घोटाला किया था। उसने हितग्राहियों की राशि अपने व रिश्तेदारों के 30 खातों में ट्रांसफर कर ली थी। मिलाप ने पत्नी मनीषा, भाई राहुल की पत्नी बबीता और साले आशीष के खाते में भी गबन का रुपया डाला था। इन्हीं रुपयों से उसने महू के ग्राम जामली में पत्नी के नाम 0.834 बीघा, बबीता के नाम भी 0.834 बीघा और आशीष के नाम 0.502 बीघा जमीन खरीदी। मिलाप ने अपने खाते में जो रुपए ट्रांसफर किए थे उनसे एक कार भी खरीदी थी।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. के निर्देश पर तत्कालीन एडीएम राजेश राठौर ने घोटाले की परतें खोली थीं। इसके बाद तहसीलदार मनीष सिकरवार ने रावजी बाजार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
Related Posts
April 6, 2024 आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया पर सर्वे करेंगे चिकित्सा के विद्यार्थी
इंदौर : अलग - अलग चिकित्सा पद्धतियों के महाविद्यालयों द्वारा तीन दिवसीय शिविर ग्राम […]
June 27, 2021 शिक्षक ने अपनी ही छात्रा को थमाया प्रेम पत्र, गांव वालों ने जमकर की धुनाई, मुंडन कर निकाला जुलूस
महू : तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सीहोर में गांव के ही एक […]
December 31, 2018 तीन तलाक़ बिल पर राज्यसभा में हंगामा, नहीं हो पाई चर्चा नई दिल्ली: लोकसभा में पारित होने के बाद तीन तलाक बिल सोमवार को राज्यसभा में रखा गया पर […]
August 22, 2021 स्कूलों को बताना होगा किन मदों में ली जा रही फीस, पालक संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
इंदौर : जागृत पालक संघ मध्यप्रदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। […]
March 11, 2020 नई सोच और विचारधारा के लिए कांग्रेस में जगह नहीं- सिंधिया नई दिल्ली : कांग्रेस में रहते खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे मप्र के कद्दावर […]
August 22, 2022 कंचनबाग स्थित शो रूम नगर निगम ने किया सील
निगम की आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यवसायिक उपयोग।
इंदौर : नगर निगम इंदौर ने […]
January 10, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ मुख्यमंत्री ने नमो ग्लोबल गार्डन में रोपा रुद्राक्ष का पौधा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में इंदौर पधारे […]