इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में 12 दिसम्बर, 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परक्रम्य अधिनियम की धारा-138 के अंतर्गत प्रकरण, मनी रिकवरी संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्ररकण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत, जल कर एवं बिल संबंधी लाभों से संबंधित हैं। राजस्व प्रकरण, दीवानी मामले तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर शासन द्वारा अदा की गई कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है।
प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा ने समस्त पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने हेतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, ज्वाईंट रजिस्ट्रार संबंधित सेक्शन एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर से संपर्क कर सकते हैं एवं अपने प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु आवेदन या सूचना दे सकते हैं।
Related Posts
February 3, 2019 इंदौर में फिर एक हत्या, पुलिस की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल इंदौर: शहर में कानून- व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते एक माह में 10 से […]
May 24, 2017 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी कार्रवाई, LoC पर PAK सेना की चौकियों को उड़ाया नई दिल्ली.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने […]
July 14, 2019 दुआ कलावीथिका में नवोदित कलाकारों ने सजाया कला संसार इंदौर: मालवा का दिल इंदौर सिर्फ खानपान के लिए ही मशहूर नहीं है। ये शहर केवल मप्र की […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
February 17, 2022 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाकर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
March 6, 2017 छत्तीसगढ़ बस्तर के नारे से नाराज है बस्तरवासी एंकर। रामजस कालेज और जेएनयू मे भारत विरोधी नारे , कष्मिर और बस्तर की आजादी के नारे लगाने […]
November 10, 2020 सांवेर उपचुनाव में सिलावट की ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने मनाया जश्न
इंदौर : सांवेर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं ने पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट पर विश्वास […]