इंदौर : नार्को हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना पर, क्राइम ब्रांच इंदौर ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच को नार्को हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध परदेशीपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से भांग की तस्करी कर रहे हैं और अवैध हथियार रखे हुए हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम राजेश ठाकुर निवासी परदेशीपुरा इंदौर होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 02 kg सूखी अवैध भांग बरामद हुई।
आरोपी राजेश का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पाया गया कि आरोपी पर थाना परदेशीपुरा और थाना सराफा में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे कुल 15 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
इसी तरह परदेशीपुरा क्षेत्र में वारदात करने की नीयत से घूमते हुए आरोपी सुनील चौकसे निवासी परदेशीपुरा इंदौर को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के पास से एक पिस्टल मिली, जिसके संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया। आरोपी सुनील पर थाना परदेशीपुरा में आबकारी अधिनियम, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे कुल 05 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
पुलिस द्वारा आदतन आरोपी सुनील पर कर 25 आर्म्स एक्ट का अपराध एवं आदतन आरोपी राजेश पर आबकारी अधिनियम के तहत् थाना परदेशीपुरा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]
May 23, 2020 कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म इंदौर : एमटीएच कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया […]
May 21, 2023 मैथिल व पूर्वोत्तर समाज की महिलाओं ने किया वट सावित्री का पूजन
पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए की प्रार्थना।
इंदौर : मैथिल लोकगीतों की बानगी […]
August 30, 2020 बीजेपी कार्यालय में महिला और व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने की गणनायक की आराधना इंदौर : भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेशजी की आरती प्रतिदिन पार्टी के अलग- अलग प्रकोष्ठ के […]
November 2, 2022 6 नवंबर को होगा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, कई मीडिया विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात
इंदौर : विश्व संवाद केंद्र के बैनर तले राष्ट्र प्रथम के ध्येय वाक्य के साथ 6 नवंबर को […]
July 6, 2022 पुष्यमित्र ने परिवार सहित किया मतदान, बोले धनबल पर होगी आत्मबल की जीत
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। अपेक्षा के […]
December 18, 2022 सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित भागवत कथा का समापन
नतमस्तक हो मंत्री तुलसी सिलावट ने माना जनता का आभार।
हज़ारों भक्तों ने ग्रहण की भोजन […]