हजारों रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद।
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपी क्राइम ब्रांच एवं थाना चंदन नगर की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से कुल 78 लीटर 30 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. आनंद डाबर निवासी चन्दन नगर, 2. सागर सोलंकी निवासी अर्जुन कॉलोनी धार हाल मुकाम अरिहंत नगर और 3. विशाल जायसवाल निवासी सरस्वती नगर न्याय नगर के पास इंदौर होना बताए गए।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चन्दन नगर, राऊ व आसपास के थाना क्षेत्र स्थित शराब की दुकानों से शराब की पेटियां को लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।आरोपियों के विरुद्ध थाना चन्दन नगर पर अपराध धारा 34 आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 6, 2025 स्कीम नंबर 78 में पांच मंजिला अवैध निर्माण किया ध्वस्त
बिना निगम स्वीकृति के पांच मंजिला भवन का कर लिया था अवैध निर्माण।
इंदौर : मंगलवार को […]
April 30, 2021 साईं मन्दिर ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई CT SCAN की सुविधा
इंदौर : साँई बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट छत्रीबाग इंदौर मानव सेवा में बीते कई वर्षों से […]
December 15, 2022 मंत्री सिलावट और कलेक्टर ने बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल
बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन और घायलों को […]
January 24, 2021 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लोन दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तुकोगंज पुलिस […]
January 9, 2023 अध्यात्म, संस्कृति, दया और मूल्यों की जन्मभूमि है भारत – गोखले
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वावधान में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे […]
October 24, 2021 रचनात्मकता और नवाचार उद्यमिता के विकास के लिए जरूरी- डॉ. अग्रवाल
इंदौर : माइक्रो इनोवेशन, व्यवसाय रूपांतरण के मूल में होना चाहिए। रचनात्मकता, स्थिरता […]
June 21, 2025 इंदौर के राजवाड़ा परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित स्कूल कॉलेज के […]