कांग्रेस का 135 वा स्थापना दिवस मनाया गया, स्वतंत्रता सेनानियों का किया गया सम्मान

  
Last Updated:  December 28, 2019 " 04:03 pm"

इंदौर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135 वां स्थापना-दिवस गांधी भवन(कांग्रेस कार्यालय)पर हर्षोल्लास के साथ ध्वज-वंदन कर मनाया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के का.अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक ऐसी पार्टी में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गाँधी, राजीव गांधी जैसे महान नेता हमें दिए। इन नेताओं ने देश को आजाद कराने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया और अपना बलिदान दे दिया।
श्री बाकलीवाल ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में उनके जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरा करने में हम कांग्रेसजन अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस आशय की शपथ भी उपस्थित पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को दिलाई गई।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माणकचंद मारु, टी.एन नांदेचा, डॉ.दत्तात्रय कापसे, अलिमा बी आदि का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवादल के वरिष्ठ नेता ओंकार यादव ने परम्परागत रूप से ध्वज बदलकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद शहर कांग्रेस के का.अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने ध्वज-वंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से रमेश उस्ताद,सुरेश मिंडा,अनिल यादव,देवेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भंवर शर्मा ने किया।
आभार संजय बाकलीवाल ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *