उत्साह के साथ सीखा माटी के गणेश जी बनाना।
इंदौर : जल एवं तालाब संरक्षण समिति और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से ‘सृजन से विसर्जन अभियान’ के तहत नि:शुल्क माटी गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन मीडिया के साथियों के बच्चों और परिजन के लिए इंदौर प्रेस क्लब सभागार में किया गया है। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में बच्चों और अन्य लोगों ने माटी के गणेशजी बनाना सीखा। इस मौके पर संकल्प लिया गया कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर को नंबर वन बनाया है, उसी तरह माटी गणेश की स्थापना के मामले में भी इंदौर को नंबर वन बनाएंगे।
अभियान की शुरुआत के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने जल एवं तालाब संरक्षण समिति के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि माटी के गणेश के सृजन से लेकर विसर्जन से नदियों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। समिति की सचिव और कार्यशाला की संयोजक मेघा बर्वे ने बताया कि 2014 से प्रतिवर्ष माटी के गणेश बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं, इसमें हर उम्र के लोग शामिल हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों, रहवासी संघों के साथ यह अभियान चलता आ रहा है। हर वर्ष करीब 36 इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। आज प्रेस क्लब में आयोजित कार्यशाला में बिंदु मेहता प्रशिक्षण दे रही हैं। इस मौके पर समिति से जुड़े नेताजी मोहिते, संजीव राजवाड़े सहित समिति के अनेक सदस्य, लेखक-लेखिकाएं और मीडिया के साथी मौजूद रहे।
Related Posts
June 5, 2023 अखंडधाम आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का 21 वा स्थापना दिवस मनाया गया
गौशाला को विकसित करने के साथ, मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा करने का लिया संकल्प।
इंदौर : […]
March 8, 2025 मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को लसुड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : देवास नाका के पास फरियादी के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटने वाले बदमाशों को […]
February 16, 2020 जीवन में अनुशासन के लिए अनुशासित शिक्षक का होना जरूरी- दिग्विजयसिंह इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवाओं को बिना स्वार्थ के राजनीति […]
March 1, 2025 रतलाम मंडल की रेल परियोजनाओं के काम में गति लाने पर क्षेत्रीय सांसदों ने दिया जोर
रेलवे अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं पर किए जा रहे कार्य से सांसदों को कराया […]
May 19, 2020 ख्यात मराठी नाटककार रत्नाकर मतक़री का निधन, सानंद न्यास ने अर्पित किए श्रद्धासुमन इंदौर : महाराष्ट्र के ख्यात लेखक, साहित्यकार रत्नाकर मतकरी का दुखद निधन होने पर सानंद […]
September 23, 2019 पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट बढाने के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन इंदौर : भाजयुमो इंदौर महानगर द्वारा मध्यप्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की दरों में भारी […]
October 14, 2019 कोडवानी का धरना समाप्त, 5 प्रमुख मुद्दों पर 17 को होगा मंथन इंदौर : 12 अक्टूबर से कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता […]