उत्साह के साथ सीखा माटी के गणेश जी बनाना।
इंदौर : जल एवं तालाब संरक्षण समिति और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से ‘सृजन से विसर्जन अभियान’ के तहत नि:शुल्क माटी गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन मीडिया के साथियों के बच्चों और परिजन के लिए इंदौर प्रेस क्लब सभागार में किया गया है। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में बच्चों और अन्य लोगों ने माटी के गणेशजी बनाना सीखा। इस मौके पर संकल्प लिया गया कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर को नंबर वन बनाया है, उसी तरह माटी गणेश की स्थापना के मामले में भी इंदौर को नंबर वन बनाएंगे।
अभियान की शुरुआत के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने जल एवं तालाब संरक्षण समिति के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि माटी के गणेश के सृजन से लेकर विसर्जन से नदियों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। समिति की सचिव और कार्यशाला की संयोजक मेघा बर्वे ने बताया कि 2014 से प्रतिवर्ष माटी के गणेश बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं, इसमें हर उम्र के लोग शामिल हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों, रहवासी संघों के साथ यह अभियान चलता आ रहा है। हर वर्ष करीब 36 इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। आज प्रेस क्लब में आयोजित कार्यशाला में बिंदु मेहता प्रशिक्षण दे रही हैं। इस मौके पर समिति से जुड़े नेताजी मोहिते, संजीव राजवाड़े सहित समिति के अनेक सदस्य, लेखक-लेखिकाएं और मीडिया के साथी मौजूद रहे।
Related Posts
March 24, 2022 प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान में गुरुवार से प्रारंभ होगा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड […]
January 31, 2023 चमेली देवी अग्रवाल रेडक्रॉस डायग्नोस्टिक सेंटर में नाममात्र के शुल्क पर मिलेगा डॉक्टरी परामर्श
न्यूनतम शुल्क पर होगी सोनोग्राफी, एक्सरे और पैथोलॉजी जांच।
जिला प्रशासन की पहल पर एक […]
April 12, 2017 2019 का चुनाव पीएम मोदी की अगुवाई में, NDA की बैठक में प्रस्ताव पारित नई दिल्ली. दिल्ली में एनडीए की हुई बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
October 27, 2023 गुरुवार को 16 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला […]
November 7, 2023 कांग्रेस ने बेटियों की कल्याणकारी योजनाएं बंद करने का पाप किया था
प्रदेश की हर बेटी का चेहरा खुशी से जगमगाता रहे,ये भाजपा की जिम्मेदारी है - रमेश […]
May 12, 2024 प्रदेश की 08 लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
भोपाल : चौथे चरण में 13 मई को मप्र के 16 जिलों में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन […]
July 31, 2022 एक्टिवा गिरवी रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर आरोपी ने किया था दोस्त के पिता का मर्डर।
आरोपी इरफान उर्फ इम्मू के कब्जे से एक छुरा और एक संतूर जब्त।
इंदौर : दोस्त के पिता […]