इंदौर : अम्बेडकर नगर महू से शनिवार को रामेश्वरम् के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा के माध्यम से जिले के लगभग 400 बुजुर्ग शासकीय खर्च पर रामेश्वरम् के दर्शन करेंगे। इन यात्रियों को इंदौर रेलवे स्टेशन से उत्सवी वातावरण में रवाना किया गया।
विशेष ट्रेन से रवाना हुए इन यात्रियों में अपार उत्साह था। यात्रा पर रवाना हुए सोरमबाई, लखारानी,नाथीबाई, गजेसिंह,शांतिलाल,सजनसिंह, केशरबाई,घनश्याम,बलिराम,अम्बाराम,जगदीश यादव,उदयप्रताप सिंह, प्यारेलाल आदि बेहद खुश थे। इनका कहना था कि राज्य शासन हमारे लौकिक तथा पारलौकिक दोनों का ध्यान रख रहा है। जहाँ एक ओर उनके द्वारा हमारे इस लोक के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर हमारा परलोक भी बेहतर बनें इसका ध्यान रखा जा रहा है और हमें तीर्थों की यात्रा करायी जा रही है। शासन- प्रशासन इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा कि यह योजना निरंतर जारी रहनी चाहिए।
इंदौर से रवाना हुए बुजुर्गों से मुलाकात के लिए विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी स्टेशन पहुँचे और यात्रियों को उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
February 23, 2022 संगीन अपराधों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के प्रयास व डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपी, […]
July 21, 2024 गुरु पूर्णिमा उत्सव के तहत सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल
नाना महाराज संस्थान में मनाया जा रहा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव।
देशभर से आ रहे […]
January 2, 2023 लंबे समय से फरार इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
थाना परदेशीपुरा के प्रकरण में फरार था आरोपी, छिपकर काट रहा था फरारी।
इंदौर : 5 हजार […]
October 25, 2016 लालू के बेटे ने सुशील मोदी से कहा- मेरी नहीं, अपने नपुंसक बेटे की कराएं शादी
पटना.बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के […]
September 2, 2022 केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे ‘क्रिकेट की मार्केटिंग’ का लोकार्पण
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षाविद,लेखक और हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश […]
July 18, 2020 कोरोना इम्पेक्ट : अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए बाबा महाकाल के दरवाजे उज्जैन : मप्र के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाबा महाकाल के […]
September 10, 2022 श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर गया किशोर सोढा का ट्रंपेट वादन
इंदौर : एक दिन पूर्व संगीत के शौकीन इंदौरियों को सुनकार के बतौर यादगार और अविस्मरणीय […]