भोपाल : मप्र के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल नई दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। श्री बघेल ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को मध्यप्रदेश में संचालित पर्यटन परियोजनाओं, गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी दी।
श्री बघेल ने प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मांडवगढ़ (माण्डू) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री को माण्डू का डोजियर भी भेंट किया। श्री बघेल ने प्रदेश में पर्यटन विकास के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश में संचालित पर्यटन गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के पर्यटन सचिव फ़ैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
September 1, 2022 बलराज कुमार पालोदा ने इंदौर जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक एक का पदभार ग्रहण किया
इंदौर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा बलराज कुमार पालोदा को […]
October 21, 2021 शहर कांग्रेस ने किया वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन और प्रतिभाओं का सम्मान
इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर […]
March 13, 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर आएंगे श्री श्री रविशंकर
आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प 'हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर' का करेंगे […]
February 16, 2022 स्व. बालाराव इंगले जन्मशती समारोह के तहत 20 फरवरी को होगा परिसंवाद
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन रहेंगी मौजूद।
इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
January 21, 2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना हुए 400 श्रद्धालु
इंदौर : अम्बेडकर नगर महू से शनिवार को रामेश्वरम् के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा […]
June 29, 2021 हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही ढाई लाख की विदेशी शराब जब्त
इंदौर : हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब, थाना कनाडिया […]