स्वच्छताकर्मियों का भी किया गया सम्मान।
इंदौर : पूरे देश में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया गया। सर्वधर्म संघ ने इस दिन को ख़िदमत व सेवा के जज़्बे के साथ मनाया। प्रिंस यशवंत रोड़ पर सर्वधर्म संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने दिव्यांग, नि:शक्तजन व गरीबों को कम्बल, कपड़े वितरित किए ।उनके हाथों इंदौर को सफाई में लगातार नंबर वन लाने वाले सफाई मित्र एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। शहर काजी इशरत अली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने संबोधन में ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे देश की एकता हमारा आपसी प्रेम है। सदियों से विभिन्न धर्मों और सभ्यता के लोग यहां मिलकर रहते आए हैं। देश पर आए विभिन्न संकटों का सभी ने मिलकर सामना किया है। हमें पैगम्बर साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में करुणा और भाईचारा बनाए रखना है।
शहर काजी इशरत अली ने कहा कि अमन और भाईचारा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पैगम्बर की शिक्षाएं सभी की भलाई के लिए हैं। हमें युवा पीढ़ी को अमन और भाईचारे का संदेश देना है।
सर्वधर्म संघ के मंज़ूर बेग ने बताया कि संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा गरीब, निर्धन लोगों की मदद व जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य हमेशा ही एक – दूसरे के सुख- दुख में साथ खड़े रहते है और सभी धर्मों के त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं।
इस मौके पर सर्वधर्म संघ के उपाध्यक्ष रियाज़ खान, संत अरुणानंद महाराज,वर्धानंद गिरी महाराज नरसिंह टेकरी, जाकिर खान, मोहम्मद अकबर काजी, सोहेल पठान, समीर बेग, माहिर वारसी, दिलशाद खान, एजाज कुरैशी,ताहिर सिद्दीकी, सरफराज खान, सागर बाबा वारसी, मोहम्मद अकबर भाई, इम्तियाज अली दीपक रानूजा, मुकेश बजाज शाकिर अली मोईन शेख, प्रितेश जैन,सतीश शर्मा, इरशाद खान,आशीष राय, जफर खान, यूनुस खान आदि मौजूद रहे।