भोपाल : मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की बहू ने मंगलवार को अपने ससुराल कालापीपल के ग्राम पोचानेर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार होगा।
मंत्री परमार भोपाल में थे, घटना की जानकारी लगने वह भी ग्राम पोचानेर पहुंचे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक ग्राम पोचानेर निवासी सविता पत्नी देवराज परमार उम्र करीब 22 साल का शव उसके घर में मिला है। किसी तरह का सुसाइड नोट घटनास्थल से मिलने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। घरेलू विवाद के चलते ही खुदकुशी किए जाने की बात कही जा रही है।
शुरूआती जांच में पता चला कि मंत्री बहु ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। एफएसएल की टीम व पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है। टीआई बाल्टर ने बताया कि सविता जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हड़लाय की रहने वाली है। वह एक दिन पहले ही अपने मायके से पोचानेर आई थी। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
Related Posts
March 10, 2022 यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल
नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर […]
April 19, 2021 कोरोना का प्रकोप थमने के नहीं दिख रहे आसार, 1698 मिले नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू का भी […]
September 1, 2022 हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर देशभर में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान – जोगी विजेंद्र नाथ
अभिनव कला समाज में दस दिनी उत्सव का श्रीगणेश।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ […]
May 4, 2023 14 मई तक बीजेपी चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान
अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न ।
इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार […]
April 19, 2024 महापौर ने किया वार्ड 83 का दौरा, स्थानीय गार्डन के सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन
अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय […]
September 29, 2023 जवाहर टेकरी खदान में भरे वर्षा जल में होगा श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
निगम वर्कशॉप में बनें हायड्रोलिक प्लेटफार्म में प्रतिमाएं रखकर किया जाएगा […]
August 18, 2023 जियो ने लॉन्च किए नए जियो – नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च […]