चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी भी आया गिरफ्त में।
इंदौर : चोरी के दोपहिया वाहनों से घूमकर, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना भँवरकुआं की गिरफ्त में आया है। पकड़े गए बदमाश से चोरी का सामान खरीदने वाले खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की 2 कीमती स्टील रॉड, 2 बैटरी और चोरी किए गए 2 दोपहिया वाहन सहित कुल मश्रूका (कीमत 4 लाख 50 हजार) पुलिस ने बरामद किए।
बदमाश चोरी की एक्टिवा से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
आरोपी की पहचान मुकेश नामदेव उम्र 38 साल निवासी धोबीगली संजय नगर थाना पदम नगर जिला खण्डवा )के रुप मे हुई। उसने चोरी किया सामान अपने साथी नौशाद हुसैन उम्र 47 साल निवासी कडावघाट मुम्बई बाजार इन्दौर को बेचा था।
आरोपी ने पूछताछ में चोरी के दो वाहनों में से एक वाहन थाना मल्हारगंज क्षेत्र से चोरी करना बताया, जिसके संबंध में थाना मल्हारगंज पर चोरी का अपराध दर्ज है। दूसरा वाहन उसने रेती मंडी इलाके से चोरी करना बताया।
आरोपी मुकेश नामदेव, इंदौर में कहीं स्थाई रूप से नहीं रहता है रैन बसेरे और ऐसी जगह पर ही रहता है। आरोपी को पकड़ने पर उससे जब्त गाड़ी में ही उसके जरूरत का समान कपड़े आदि मिले हैं। आरोपी दोपहिया वाहन चोरी कर उससे ही अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
बदमाशो से अन्य घटनाओ के संबंध में पुलिस टीम व्दारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
January 1, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय मंत्री सिंधिया और समाजसेवी मंजूर बेग का जन्मदिन, गरीबों को बांटे गए कम्बल और साड़ियां
इंदौर : वर्ष 2021 के अंतिम दिन याने 31 दिसंबर की शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य […]
May 1, 2019 मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता यूएनएससी: आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद […]
March 26, 2023 चार दिन पूर्व व्यापारी का रुपयों से भरा बैग छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग हैं दोनों आरोपी।
इंदौर : व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनकर भागे दो नाबालिग […]
July 26, 2021 स्वदेश लौटने पर चानू का किया गया भव्य स्वागत, मणिपुर सरकार ने बनाया एडिशनल एसपी
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने […]
May 3, 2020 मरीजों के इलाज के किये जा रहे हैं बेहतर इंतजाम- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि इन्दौर में मरीज़ों के बेहतर […]
March 6, 2021 मन्दसौर निवासी व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपयों से भरा पर्स पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज जिला इंदौर पर मुबारिक पिता शहजाद हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर […]
March 14, 2022 ‘द कश्मीर फाइल्स’ मप्र में करमुक्त
इंदौर : राज्य शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म "द कश्मीर फाइल्स'' के मध्यप्रदेश में प्रदर्शन […]