इंदौर : सेवा निवृत्त रेल्वे कर्मचारी संघ,इंदौर की मासिक बैठक हाल ही में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष दीपक उपाध्याय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। संस्था के महामंत्री नरेन्द्र एदलाबादकर ने सभी सदस्यों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते का दावा करने के बारे मे संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए आवेदन किस तरह किया जाए और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों के प्रश्नों के विस्तार से उत्तर भी दिए।
श्री एदलाबादकर ने बताया कि संस्था द्वारा दिसंबर माह में प्रकाशित होने वाली पत्रिका “अनमोल सफर” के लिए इच्छुक सदस्यों से उनके द्वारा लिखी कहानी, कविता व संस्मरण प्रकाशन हेतु शीघ्र भेजने का अनुरोध किया गया। इसी प्रकार संस्था के जिन सदस्यों का जन्मदिन सितंबर माह में था, उनका सम्मान करते हुए दीर्घायु होने की कामना की गई। जिन सदस्यों ने संस्था को रुपये 1000/- या इससे ज्यादा राशि सहयोग के रूप में प्रदान की, उनका भी सम्मान किया गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद पाल द्वारा नए सदस्यों का परिचय करवाया गया।संस्था के सचिव श्रीकांत यादव ने आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Related Posts
February 24, 2021 स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, देह व्यापार के आरोप में पकड़े गए 21 युवक- युवतियां
इंदौर : स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले अड्डे पर क्राइम […]
August 15, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान में चल रहे 15 दिवसीय झूला उत्सव का समापन
भक्त महिलाओं ने सातुड़ी तीज के पर्व पर भगवती श्री महालक्ष्मी की कुमकुम से अर्चना […]
April 14, 2022 पत्रकारिता हो या राजनीति, हर क्षेत्र में आई है गिरावट- विजयवर्गीय
केंद्र सरकार पत्रकार पुनर्वास फंड बनाएं - कातिल।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
November 15, 2024 वरिष्ठ रहवासियों ने किया तुलसी नगर की सड़क का भूमिपूजन
सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कई कॉलोनियां होंगी लाभान्वित।
आवागमन भी होगा […]
February 5, 2021 आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाकर 11 फरवरी की गई
इंदौर : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, (आईटीआई) नंदानगर, इदौर में सत्र […]
October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]
January 4, 2019 राफेल पर कांग्रेस के आरोपों का रक्षामंत्री ने दिया करारा जवाब नई दिल्ली- राफेल सौदे को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला […]