इंदौर : सेवा निवृत्त रेल्वे कर्मचारी संघ,इंदौर की मासिक बैठक हाल ही में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष दीपक उपाध्याय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। संस्था के महामंत्री नरेन्द्र एदलाबादकर ने सभी सदस्यों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते का दावा करने के बारे मे संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए आवेदन किस तरह किया जाए और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों के प्रश्नों के विस्तार से उत्तर भी दिए।
श्री एदलाबादकर ने बताया कि संस्था द्वारा दिसंबर माह में प्रकाशित होने वाली पत्रिका “अनमोल सफर” के लिए इच्छुक सदस्यों से उनके द्वारा लिखी कहानी, कविता व संस्मरण प्रकाशन हेतु शीघ्र भेजने का अनुरोध किया गया। इसी प्रकार संस्था के जिन सदस्यों का जन्मदिन सितंबर माह में था, उनका सम्मान करते हुए दीर्घायु होने की कामना की गई। जिन सदस्यों ने संस्था को रुपये 1000/- या इससे ज्यादा राशि सहयोग के रूप में प्रदान की, उनका भी सम्मान किया गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद पाल द्वारा नए सदस्यों का परिचय करवाया गया।संस्था के सचिव श्रीकांत यादव ने आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Related Posts
November 9, 2018 नोटबन्दी, जीएसटी ने देश को पहुंचाया भारी नुकसान- शकील अहमद इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस […]
August 27, 2020 सीएम से मिले मोघे, बस ऑपरेटरों की परेशानी शीघ्र दूर करने का किया आग्रह भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने भोपाल […]
July 23, 2022 आईएमए इंदौर व अन्य चिकित्सा संगठनों ने किया नव निर्वाचित महापौर का स्वागत
इंदौर : आईएमए इंदौर के सभी डॉक्टर्स के सहयोग से इंदौर के स्वास्थ्य की दिशा व दशा […]
December 22, 2021 महंगाई के खिलाफ देवास कांग्रेस का हल्ला बोल
देवास जिला (शहर ) कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महंगाई के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाली जा […]
June 9, 2025 प्रभु वेंकटेश बालाजी का आम के रस से किया गया अभिषेक
इंदौर : जब कभी भी भक्त हाथ में जल लेकर संकल्प लेता है तो वह संकल्प धातु के द्वारा ही […]
September 12, 2020 उपचुनाव की जंग में कांग्रेस ने ली बढ़त, 15 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी भोपाल : मप्र में 27 विधान सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली […]
May 20, 2020 बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर प्रशासन शुरू करवाए काम, इससे रुकेगा मजदूरों का पलायन- मोघे इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते […]