इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी को पंडित प्रेमनारायण पंचोली की अगुवाई में दुर्गा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से जगद्धात्री माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती के मंत्रों से देश एवं विश्व कल्याण हेतु हवन में आहुतियां दी गयी। उसके बाद माँ की महाआरती की गयी। शाम के समय कन्या पूजन किया गया।बाद में सरस्वती मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के हज़ारों महिला पुरुषों ने प्रसादी ग्रहण की।
श्री तुलसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष के नवरात्रि उत्सव में पिछले 9 दिनों से माँ सरस्वती गरबा मंडल की मातृशक्तियां शारदा सिंह, भावना रघुवंशी, ज्योति ठक्कर, राजकुमारी राणा, अर्चना सचान, सोम वर्मा, गीता मिश्रा, अनीता मालवीय तथा गरबा प्रशिक्षक ईशा राजावत के नेतृत्व आकर्षक गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। गरबा में बड़ी संख्या में क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा माँ की भक्ति में मनमोहक गरबा का प्रदर्शन किया गया।
मंगलवार को होगा `रावण दहन’, दशहरा मिलन।
आज मंगलवार को सरस्वती मंदिर परिसर के बाहर रात्रि 9 बजे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। तत्पश्चात दशहरा मिलन का आयोजन होगा।
Related Posts
November 29, 2020 इंदौर जिले में स्थापित होंगे 5 औद्योगिक क्लस्टर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इंदौर : औद्योगिक विकास एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए इंदौर में पांच बड़े […]
April 17, 2017 ओंकारेश्वर से सात किमी दूर बना नया पिकनिक स्पॉट सैलानी टापू औकारेश्वर. हनुवंतिया की तर्ज पर ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर में एक नया रिसॉर्ट सैलानी […]
December 27, 2021 वैष्णव बैरागी समाज के परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक- युवतियों ने की योग्य जीवनसाथी की तलाश
इंदौर : वैष्णव बैरागी समाज चतु: संप्रदाय मध्य प्रदेश द्वारा रविवार 26 दिसंबर को जाल […]
May 16, 2024 इंदौर – अहमदाबाद हाइवे पर भीषण दुर्घटना में कार सवार 08 लोगों की मौत, एक घायल
खड़े डंपर में जा घुसी थी कार, गुना जिले के निवासी थे सभी मृतक।
इंदौर : बेटमा के समीप […]
February 7, 2021 एडवेंचर वुमन ग्रुप की श्रेष्ठा गोयल को गोआ के सीएम ने किया सम्मानित
इंदौर : शहर के एडवेंचर वुमन ग्रुप को गोवा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा 'सेव फारेस्ट एंड […]
September 7, 2021 भोजन भंडारे के साथ विधायक शुक्ला ने किया पुराने कांग्रेसियों का सम्मान
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला ने एक बार फिर अपने पूरे […]
April 7, 2020 कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया कोरोना कंट्रोल रूम इंदौर : कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में जिला प्रशासन को सूचना/ […]