इंदौर : विधानसभा क्षेत्र एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन रोड शो कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का हर स्थान पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। वार्ड 11 भागीरथपुरा में रोड शो पर निकले कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला गया। पार्षद संध्या यादव द्वारा अपने मंच पर कैलाश विजयवर्गीय को तराजू पर बैठाकर लगभग 80 किलो लड्डुओं से तौला गया। लड्डुओं से तौलने के बाद ये लड्डू, क्षेत्र के लोगों में बांट दिए गए। जिस वक्त कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला जा रहा था, उस वक्त हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे। पार्षद संध्या यादव ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय को क्षेत्र क्रमांक 1 से प्रत्याशी बनाने की खुशी में उन्हें लड्डुओं से तौला गया। विकास पुरुष कैलाश विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो विजन बताया गया है, उससे यादव समाज में बेहद खुशी है। इसी खुशी में ये लड्डू यादव समाज के सम्मेलन में बांटकर उनका मुंह मीठा कराया गया।
Related Posts
October 1, 2023 कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
10 करोड़ रूपये लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।
धन के अभाव में बच्चों को […]
July 16, 2022 मतगणना के सीसीटीवी प्रसारण की अनुमति मिलने पर कांग्रेस ने निरस्त किया धरना
इंदौर : राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए हुए मतदान […]
February 5, 2021 महिला दिवस, 8 मार्च से शराब बंदी अभियान चलाएंगी उमा भारती
भोपाल : नई शराब दुकानें खोलने का प्रस्ताव लाकर किरकिरी करा चुकी शिवराज सरकार को पूर्व […]
September 4, 2019 सिंघार के समर्थन में आये सिंधिया, समर्थकों ने दिग्विजय पर साधा निशाना ग्वालियर : सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मंत्री उमंग सिंघार को […]
February 16, 2023 सितारों के किरदार में नजर आए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षक
कोई बना चांदनी, तो कोई बना सर्किट, मुन्ना भाई।
प्रेस्टीज में बॉलीवुड डे - स्टारफ़्लिस […]
October 19, 2021 जिला प्रशासन की मानवीय पहल, कैफ़े संचालक को बेदखल कर बुजुर्ग महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा
इंदौर : बुजुर्ग, निराश्रित एवं विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाकर बैठे कॉफ़ी किंग […]
April 11, 2020 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमीं, अभी तक 28 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं घर इंदौर : बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को उसमें […]