इंदौर : भाई – बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और कमलनाथ अडानी के शेयर से माल कमाते हैं। प्रियंका गांधी के अडानी को लेकर मोदी सरकार पर लगाए गए आरोप के जवाब में पलटवार करते हुए विधायक और क्षेत्र क्रमांक 02 के बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने ये आरोप लगाया।
अडानी के शेयरों से पैसा कमा रहे हैं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पानी पी पीकर रोज अडानी को कोसते हैं। राहुल गांधी की कोई बात अडानी के जिक्र के बिना पूरी नहीं होती और उधर कमलनाथ के शेयर का भारी भरकम पोर्ट-फोलियो अडानी समूह की कंपनियों के बिना पूरा नहीं होता। कांग्रेस प्रायवेट लिमिटेड का गोरखधंधा बहुत ही गजब है जिसमें कंपनी के मालिक भाई- बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अडानी के शेयर होल्ड करके माल कमाते हैं। पिछले 10 -15 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ जब कमलनाथ के पोर्टफोलियो में अडानी समूह के शेयर नहीं रहे हों। 2014 में उनके पास अडानी पॉवर के 8500 और अडानी पोर्ट के 745 शेयर थे।
सोमवार को प्रियंका गांधी अडानी चालीसा का पाठ पढ़ रही थी,तब भी उसके पोर्टफोलियो में अडानी विल्मर के एक हजार शेयर रखे थे। मेंदोला ने तंज कसते हुए कहा प्रियंका, राहुल कमलनाथ लोगों को मूर्ख समझते हैं पर जनता सब जानती और समझती है। प्रियंका, राहुल व कमलनाथ के झूठ पर वो 17 नवंबर को करारा जवाब देगी।
Related Posts
July 19, 2020 कोरोना का कहर जारी, 129 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में आया उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा सौ […]
January 16, 2022 खजराना गणेश मंदिर में 21 जनवरी से मनाया जाएगा तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी […]
May 30, 2021 ब्लैक फंगस इंजेक्शन की खरीद के लिए कलेक्टर को सौंपी 21 लाख रुपए की राशि
इंदौर : श्याम सुंदर विजयवर्गीय (शिवधाम वाले) की स्मृति में ब्लैकफंगस के इलाज़ के लिये […]
January 18, 2019 वरिष्ठ अधिकारी से तकरार के बाद बिगड़ी रेलवे पीआरओ की तबियत इंदौर: शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के ठीक पहले पीआरओ जितेंद्र कुमार […]
March 6, 2020 पत्रकारों के लिए लागू करेंगे पेंशन योजना- अरविंद तिवारी इंदौर : रविवार 8 मार्च को इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव में मां सरस्वती समूह और मां सरस्वती […]
June 24, 2021 4 दिन पहले हुए विवाद में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 4 दिन पुरानी रंजिश में अपने दोस्त की चाकू […]
December 24, 2023 अर्जुन की तरह गीता हर दुविधाग्रस्त इंसान को दिव्य दृष्टि प्रदान करती है
इंदौर : गीता भवन में चल रहे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी […]