धार की विधायक नीना वर्मा ने विधानसभा में उठाई मांग।
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना को इंदौर के आसपास के उपनगरों से जोड़ने की मांग लगातार उठ रही है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ट्रैफिक विशेषज्ञ इसपर जोर दे रहें हैं। अब इस मामले में धार की विधायक नीना वर्मा ने भी पहल की है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान धार की विधायक नीना वर्मा ने इंदौर मेट्रो परियोजना को पीथमपुर तक विस्तारित करने की मांग उठाई।
सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो का विस्तार जरूरी।
विधायक श्रीमती वर्मा का कहना था कि उप नगरीय व औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर तक इंदौर मेट्रो का विस्तार करने से सड़क पर यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक, कामगार, इंजीनियर, व्यावसायिक लोगों को सस्ता सुलभ आवागमन भी उपलब्ध हो सकेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करेगा सर्वे।
विधायक नीना वर्मा के सवाल के जवाब में नगरीय निकाय मन्त्री भूपेंद्रसिंह ने कहा कि इंदौर से पीथमपुर व्हाया महू तथा इंदौर से उज्जैन व्हाया सांवेर के मध्य रिजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम की साध्यता के अध्ययन का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड को प्रदाय किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
December 28, 2024 राजपूत युवक – युवती परिचय संमेलन 05 जनवरी को
संमेलन के रंगीन फोल्डर का किया गया विमोचन।
इंदौर : राजपूत समाज का 32वां युवक-युवती […]
October 6, 2022 राहुल और प्रियंका चुनावी हिंदू, देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे दिग्विजय सिंह – नरोत्तम
भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के […]
March 15, 2021 कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। 259 नए संक्रमित मिले, ग्रोथ रेट 13 फीसदी पर पहुंचा
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को 13 फीसदी […]
March 8, 2023 मुख्यमंत्री निवास पर खूब बिखरे होली के रंग, गीत – संगीत की भी सजी महफिल
नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी हुए शामिल।
मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने […]
January 13, 2020 आचार्यश्री के विहार को लेकर समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के इंदौर में […]
February 1, 2020 निगरानी में है बेटी की शादी के लिए आया चीनी परिवार.. मंदसौर : इन दिनों दुनियाभर में चाइना से फैल रहे कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। ऐसे में […]