इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के प्रचार में पूरा परिवार मैदान में उतर आया है। बेटे और बहुएं भी जनसंपर्क कर रहीं हैं। महिला कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहुएं घर – घर जाकर लोगों को अपने ससुर कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र के विकास को लेकर विजन बताते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर रही सोनम आकाश, आयुषी विश्वेश, दिव्या कल्पेश और हिना विवेक विजयवर्गीय का क्षेत्र के रहवासी स्वागत करने के साथ उन्हें कैलाश विजयवर्गीय को विजयी बनाने का भरोसा भी दिला रहे हैं।
जनसंपर्क भी, दीपावली की खरीददारी भी।
दीपावली का त्यौहार एक दिन बाद ही होने से जनसंपर्क के दौरान ही दीपावली की शॉपिंग भी कैलाश विजयवर्गीय की बहुएं कर रहीं हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 4 में पार्षद बरखा नितिन मालू के साथ जनसंपर्क कर रही कैलाश विजयवर्गीय की बहुएं दीपावली की शॉपिंग करती नजर आई।घर को सजाने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीददारी उन्होंने की। इसी के साथ वक्त निकालकर पानी पुरी का लुफ्त उठाने में भी वे पीछे नहीं रही।
Related Posts
November 24, 2023 दो वाहन चोर बदमाश गिरफ्तार, 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
आदतन अपराधी हैं दोनों बदमाश।
इंदौर : दो पहियां वाहन चुराने वाले 2 शातिर बदमाशों को […]
November 12, 2021 उच्च न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. उच्च […]
July 3, 2022 शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव का समापन
वर्ष भर सुख,समृद्धि और यदि कुछ गलतियां हुई उसकी क्षमा याचना की कामना से […]
August 21, 2023 शहर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
कृष्णबाग कॉलोनी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
रीगल तिराहा […]
December 11, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 28 लाख के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय, इन्दौर में शनिवार 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को […]
June 9, 2019 स्वर प्रवाह में अर्चना कान्हेरे की दमदार गायकी इंदौर: रवि के आग उगलते तेवर शहर के बाशिंदों को झुलसाने पर आमादा हैं। ऊपर से आज {रविवार } […]
October 2, 2021 निगरानी शुदा बदमाश गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को थाना गौतमपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]