कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा का सनसनीखेज आरोप।
इंदौर : बीजेपी की 18 वर्षों की सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला रहा है। शिवराज सरकार में 255 घोटाले हुए हैं। हैरत की बात है की प्रदेश भर में घूम रहे प्रधानमंत्री मोदी इन घोटालों पर एक शब्द भी नहीं बोलते। प्रधानमंत्री वो वाशिंग मशीन हैं जो कमल छाप डिटर्जेंट से भाजपाइयों के पाप धोते हैं। मां अहिल्या की नगरी इंदौर में आ रहे प्रधानमंत्री जी से उम्मीद है की वे यहां तो सच्चाई बयां करें।
ये बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के जरिए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से रोड शो शुरू करने जा रहे हैं।वे यहां से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के पाप धोने का काम करेंगे।
कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए सपरा ने उनपर पेंशन घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, हरसूद पुनर्वास में घोटाला सहित कई आरोप लगाए। उन्होंने विजयवर्गीय पर आपराधिक मामलों को छुपाने, चंदाखोरी, भूमाफिया को प्रश्रय देने सहित कई आरोप लगाए।
स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों से दोहरा टैक्स वसूले जाने का आरोप भी सपरा ने लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के काले कारनामों को धोने के लिए प्रधानमंत्री को इंदौर आमंत्रित किया गया है।
Related Posts
January 31, 2020 स्कूलों में रोज बच्चे नहीं, वलिदों की उम्मीदें आती हैं.. *राज राजेश्वरी क्षत्रिय*
रोज सुबह देखती हूँ
कभी पापा, कभी माँ, तो कभी दादी उन्हें […]
January 9, 2024 निर्धारित शुल्क लेकर शहर के अवैध नल कनेक्शन होंगे वैध
वार्ड समितियों के गठन को मिली मंजूरी, नवीन तीन जोनल कार्यालयों का होगा नामकरण।
इंदौर […]
December 15, 2022 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें योजनाओं का लाभ […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]
March 31, 2024 अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना पड़ा महंगा
पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
इंदौर : अवैध हथियार के साथ […]
July 24, 2021 गोलीकांड के आरोपी सतीश भाऊ का गुर्गा लुनिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने सतीश भाऊ गैंग से जुड़े कुख्यात बदमाश सत्यनारायण लूनिया को पकड़ […]
December 19, 2020 आगामी बजट को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कारोबारियों से लिए सुझाव
इंदौर : शुक्रवार को इंदौर प्रवास पर आए वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदौर में […]