निशा जोशी योग अकादमी का दीक्षांत समारोह संपन्न

  
Last Updated:  March 6, 2023 " 06:34 pm"

विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 15 महिलाओं को किया गया सम्मान।

आर्थिक रूप से असक्षम 32 विद्यार्थियों को मिशन कौंतेय फ्री योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स के “दीक्षांत समारोह “ में प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

श्रीमद्भगवद गीता द्वारा नेतृत्व शक्ति विकास” पर डॉ. निशा जोशी ने रखे विचार।

इंदौर : भारत में 15 से 35 उम्र वालों की संख्या सर्वाधिक है। यदि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में मोड़ दें तो भारत जल्द शक्तिशाली बन जाएगा। योग इसका सबसे श्रेष्ठ माध्यम है, क्योंकि योग हमे केवल शारीरिक और मानसिक रूप से ही मजबूत नही करता बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी शक्तिशाली बनाता है।
ये विचार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त इंदौर हरिनारायण चारी मिश्रा ने व्यक्त किए। वे डॉ. निशा जोशी योग अकादमी एंड योग गंगा यौगिक साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सोपा ऑडिटोरियम में आयोजित चौथे ग्लोबल प्राइड वूमन अवार्ड एंड सेमिनार में बोल रहे थे।

सताक्षी भनोट को वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड।

कार्यक्रम में वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिस चार्म इंडिया 2021 सताक्षी भनोट को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उज्जैन के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ.वरुण कपूर, इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा कर्नल समीर चौधरी, शिक्षाविद डॉ. सुनील के सोमानी, जस्टिस पी सी गुप्ता, डॉ. आशा बरुआ, मंजुषा राघव, डॉ. सौम्या कपूर, टीना भनोट आदि मौजूद रहे।

साइबर क्राइम से सतर्क रहे।

साइबर एक्सपर्ट वरुण कपूर ने कहा कि आज देश में 50 प्रतिशत युवा फेसबुक, व्हाटअप,ट्विटर से जुड़े है जिसमें से अधिकांश साइबर क्राइम के शिकार हो जाते है अत: सतर्क रहे।

अकादमी की डायरेक्टर डॉ. निशा जोशी ने कहा कि हमारी संस्था योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जाता है।

विभिन्न क्षेत्रों की 15 महिलाएं सम्मानित।

कार्यक्रम में इंदौर, भोपाल, बैंगलोर,अहमदाबाद, शाजापुर, जयपुर, भिलाई, दिल्ली, महू, मुंबई आदि स्थानों से आई
शिक्षा,समाजसेवा,पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी के साथ मिशन कोंतेय के तहत योग प्रशिक्षण का कोर्स पूर्ण करने वाले 32 विधार्थियो को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर योग अकादमी के छात्रों ने योगासनों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन मुकेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *