इंदौर : इंदौर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोरोना मरीजों के नि:शुल्क उपचार के लिये मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू की गई है।इसके तहत आयुष्मान योजना में चिन्हित 79 अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। इस योजना में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों का नि:शुल्क कोविड का उपचार किया जाएगा। जिन पात्र परिवारों के कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
88 फ़ीसदी परिवारों के पास है आयुष्यमान कार्ड ।
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सरकार गरीबों को कोविड इलाज की निःशुल्क सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में शासकीय अस्पतालों और ऐसे निजी अस्पतालों, जिन्हें शासन ने अनुबंध पर ले लिया है, में सभी व्यक्तियों का कोविड का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 88 प्रतिशत परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड है। इन सभी आयुष्मान कार्ड धारकों के परिवार के अन्य सदस्यों का भी आयुष्मान के लिए पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। मंत्री सिलावट के निर्देशानुसार इंदौर जिले में सभी चिन्हित अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों की सुविधा के लिये एक-एक शासकीय अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो आयुष्यमान कार्डधारक के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Related Posts
March 18, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया धुलेंडी का पर्व, रंगों में सराबोर हुए हर उम्र के लोग
इंदौर : गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। […]
April 10, 2022 किसी और की अचल संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : किसी अन्य के स्वामित्व के फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने पास रखने के आरोपी को 05 […]
December 13, 2022 काठमांडू में 19 जनवरी से होगा दक्षिण एशियाई कृषि शिखर सम्मेलन
दक्षिण एशियाई कृषि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े व्यापारी करेंगे सम्मेलन में […]
February 16, 2020 समसामयिक विषयों पर मीडियाकर्मियों ने पेश की चुटीली रचनाएं। इंदौर : खबरों के सिपाही अच्छे रचनाकार भी हो सकते हैं। शहर में ऐसे कई पत्रकार हैं जो […]
December 14, 2019 नागरिकता बिल पारित होने की खुशी में बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाई खुशी इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर इकाई ने शनिवार को नेहरू पार्क में टिफिन […]
January 10, 2023 अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के साथ सिंगापुर का एमओयू
इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सिंगापुर से आए हुए प्रतिनिधि मंडल ने लोकमान्य नगर, […]
October 24, 2021 रचनात्मकता और नवाचार उद्यमिता के विकास के लिए जरूरी- डॉ. अग्रवाल
इंदौर : माइक्रो इनोवेशन, व्यवसाय रूपांतरण के मूल में होना चाहिए। रचनात्मकता, स्थिरता […]