इंदौर आबकारी विभाग द्वारा 69 स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई।
जब्त सामग्री में 783 लीटर अवैध मदिरा तथा 2256 लीटर महुआ लहान शामिल।
इंदौर : अवैध शराब तस्करों, नियम विरुद्ध शराब विक्रय और संग्रह करने वालों के विरुद्ध आबकारी विभाग सतत अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में एक दिन पूर्व जिले के समस्त वृत्तों में कुल 69 स्थानों पर दबिश देकर मप्र आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 68 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इन प्रकरणों में 783 लीटर अवैध मदिरा तथा 2256 लीटर महुआ लहान जब्त किया गया । जब्त समस्त सामग्री की कुल कीमत 4,26,150/-रु. बताई गई है।
इसके अलावा को प्राप्त सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रिज के पास रेल पटरी के बगल की झाड़ियों में छुपाकर प्लास्टिक की पॉलिथीन से ढककर रखी गई स्टॉक बीयर की 500ml की 198 केन (कुल 99 बल्क लीटर) बरामद की गई। आसपास कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क,(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया,आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
November 19, 2022 अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत
एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान।
समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था।
अंग्रेजों […]
October 1, 2020 माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी रहे नदारद…!
इंदौर : स्व. माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर […]
June 3, 2020 प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी के साथ हो सकती है बारिश..! इंदौर : आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चम्बल, होशंगाबाद, […]
October 26, 2019 9 व 10 नवम्बर को होंगे बीजेपी मण्डल अध्यक्षों के चुनाव इंदौर : बीजेपी कार्यालय इंदौर पर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक […]
January 27, 2022 एमआर-4 से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के लिए निगमायुक्त ने किया दौरा
इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी […]
September 25, 2022 गरबा एक्सप्रेस पर दिखेगी मप्र के पर्यटन स्थलों की झलक
गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण।
इंदौर : […]
December 27, 2023 अयोध्या में रामलला के विराजित होने की खुशी में 22 जनवरी को गीता भवन में मनेगी दिवाली
16 से 22 तक श्रीराम कथा का होगा दिव्य आयोजन।
अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ […]