देश की पहली लौह निर्मित प्रतिकृति है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में दिया जा रहा प्रतिकृति को आकार।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्रभार्गव के निर्देशन में श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति आयरन वेस्ट से बनाई जा रही है। इस प्रतिकृति में नगर निगम के पुराने वाहनो के चेचिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खम्बे, पुराने ख़राब झूले,पुरानी टूटी हुई फिसलपट्टिया, पुराने वाहनो के चद्दर, पुरानी गाड़ियो के गियर पार्ट्स, नट बोल्ट्स, पार्को की टूटी फूटी ग्रिल, गेट्स आदि पुराने लोहे का उपयोग किया जा रहा है ।
इस आयरन वेस्ट से श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति पिछले 65 दिन से लगातार 15 से 20 कलाकारों द्वारा बनाई जा रही है।
लोहे से बनीं भारत की पहली श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति।
श्रीराम मंदिर प्रतिकृति के निर्माण में लगभग 21 टन लोहा लगा है। इसकी उचाई 27 फीट ,चौड़ाई 26 फीट और लंबाई 40 फीट है। लोहे से बनी इतनी बड़ी प्रतिकृति पूरे भारत में पहली ही होगी। इस प्रतिकृति को बनाने में आर्टिस्ट उज्जवल सिंह सोलंकी लोकेश राठौर वेल्डर आसिफ़ ख़ान और इनकी पूरी टीम जुटी हुई है।
ये ख़ास है प्रतिकृति में ।
राम मंदिर की प्रतिकृति धातु के स्क्रैप मटेरियल से वेस्ट टू आर्ट के तहत बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार बनाई गई है। यह प्रतिकृति अयोध्या में बने भगवान राम मंदिर का अद्वितीय चित्रण है।
Related Posts
July 24, 2022 दान में मिले फंड के दुरुपयोग संबंधी शिकायत है झूठी – मेधा पाटकर
हमने दस्तावेज के 700 पेज पुलिस को सौंपे शिकायत करने वाला आरएसएस से जुड़ा।
कीर्ति […]
January 2, 2017 समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रद्द, मुलायम के आदेश के बाद हुआ फैसला समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रद्द हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव […]
October 12, 2021 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 बदमाश धराए, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : पुलिस थाना आज़ाद नगर ने 8 बदमाशों को पकड़ा है, जो नशे के लिए अडीबाज़ी व लूट की […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]
November 19, 2023 दिव्यांगों ने भी विधानसभा निर्वाचन में निभाई अहम भूमिका
दृष्टिहीन बालिकाओं ने एक साथ आकर किया मतदान।
दोनों हाथों से महरूम विवेक और देखने, […]
August 16, 2023 बीजेपी कार्यालय में आजादी की 77 वी वर्षगांठ पर किया गया ध्वजारोहण
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
इंदौर : 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर […]
June 28, 2025 कर्बला मैदान पर मेले के लिए लेना होगी नगर निगम से अनुमति
महापौर भार्गव ने समाज के प्रतिनिधियों को स्पष्ट की स्थिति।
नगर निगम का मालिकाना हक […]