एक दिन के लिए निलंबित किए गए दोनों मदिरा दुकानों के लाइसेंस।
इंदौर : जिला कलेक्टर द्वारा सनावदिया और कंपेल कंपोजिट शराब दुकानों के लाइसेंस 01 दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं।दरअसल, आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करो और नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत कंपोजिट मदिरा दुकान सनावदिया और कंपोजिट मदिरा दुकान कंपेल के लाइसेंसियों द्वारा निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय किया जाना पाया जाने तथा अन्य अनियमितता पाए जाने पर विभाग द्वारा लाइसेंसियों के विरुद्ध विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए थे । उक्त प्रकरणों को सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया । कलेक्टर द्वारा उक्त दोनों मदिरा दुकानों का लाइसेंस 01 दिवस दिनांक 30.11.2023 के लिए निलंबित किया है। दोनों दुकानों पर पर दस- दस हजार रूपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है। दोनों मदिरा दुकानें दिनांक 29.11.2023 की रात्रि से 01.12.2023 की सुबह तक बंद रहेंगी तथा मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।उक्त निलंबन की अवधि में लाइसेंसी को किसी प्रकार की छूट/क्षतिपूर्ति की पात्रता नही होगी।
Related Posts
October 28, 2018 रतलाम से पकड़ाया दुष्कर्मी हत्यारा हनी इंदौर: साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या करनेवाला […]
July 2, 2022 रेल, सड़क और हवाई सेवा का तेजी से हो रहा विस्तार बीजेपी की देन – लालवानी
तेज हो गई है इंदौर की तरक्की की रफ्तार।
इन्दौर : लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा […]
June 19, 2023 पुरानी और नई भाजपा, समन्वय दिखा क्या..?
🔹चुनावी चटखारे🔹
(कीर्ति राणा)कांग्रेस में जितने नेता उतने गुट वाली आम बात है लेकिन […]
June 17, 2021 लॉकडाउन ने बिगाड़ी लोगों की माली हालत, सराफा में जेवरात बेचने पहुंच रहे 65 फ़ीसदी ग्राहक
हेमंत शर्मा *
इंदौर : सराफा बाजार में सोना चांदी जवाहरात में लगातार दो साल से […]
September 10, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में गाजे- बाजे के साथ विराजित हुए मंगलमूर्ति
इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में गणेश चतुर्थी पर भगवान […]
February 7, 2021 पुनः 50 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों […]
October 11, 2024 नवरात्रि की महाअष्टमी पर इंदौर प्रेस क्लब में किया गया हवन – पूजन
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व और महाष्टमी के मौके पर गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब स्थित […]