एक दिन के लिए निलंबित किए गए दोनों मदिरा दुकानों के लाइसेंस।
इंदौर : जिला कलेक्टर द्वारा सनावदिया और कंपेल कंपोजिट शराब दुकानों के लाइसेंस 01 दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं।दरअसल, आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करो और नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत कंपोजिट मदिरा दुकान सनावदिया और कंपोजिट मदिरा दुकान कंपेल के लाइसेंसियों द्वारा निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय किया जाना पाया जाने तथा अन्य अनियमितता पाए जाने पर विभाग द्वारा लाइसेंसियों के विरुद्ध विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए थे । उक्त प्रकरणों को सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया । कलेक्टर द्वारा उक्त दोनों मदिरा दुकानों का लाइसेंस 01 दिवस दिनांक 30.11.2023 के लिए निलंबित किया है। दोनों दुकानों पर पर दस- दस हजार रूपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है। दोनों मदिरा दुकानें दिनांक 29.11.2023 की रात्रि से 01.12.2023 की सुबह तक बंद रहेंगी तथा मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।उक्त निलंबन की अवधि में लाइसेंसी को किसी प्रकार की छूट/क्षतिपूर्ति की पात्रता नही होगी।
Related Posts
February 19, 2021 मैरियट को लगातार तीसरे वर्ष मध्यभारत के सर्वश्रेष्ठ 5 स्टार डीलक्स होटल का खिताब
इंदौर : मैरियट होटल इंदौर ने लगातार तीसरे साल “मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ 5 - स्टार […]
October 3, 2024 घरों, मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर की गई घटस्थापना
पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन - पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गरबा […]
March 19, 2023 बीमारियों से निजात पाने में कारगर है योग थेरेपी।
योग सेमिनार में कहा वक्ताओं ने।
इंदौर : निशा जोशी योग अकादमी तथा योग गंगा योगिक, […]
May 22, 2021 कोरोना लहर पर लगा ब्रेक, 9 फ़ीसदी से कम हुआ पॉजिटिविटी रेट, दो गुना मरीज हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब लगभग थमने की कगार पर है। प्रतिदिन उत्साह वर्धक […]
December 9, 2022 नगर निगम का दरोगा 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
सफाई कर्मी से 3 माह का वेतन रिलीज करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
इंदौर : लोकायुक्त […]
December 11, 2022 माहेश्वरी एकेडमी में धर्म, विज्ञान और संस्कृति के एक साथ दिखाई दिए नजारे
बच्चों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा के करवाए दर्शन।
अतिथियों ने की बच्चों की हौसला […]
May 19, 2024 जीआरपी ने नाबालिग बालिका को समझा बुझाकर किया परिजनों के सुपुर्द
माता - पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर जा रही थी नाबालिग।
लाखों रुपए लेकर […]