विधानसभा निर्वाचन-2023
मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में मोबाइल/सेल्युलर/कार्डलेस फोन/वायरलेस सेट का उपयोग प्रतिबंधित ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश।
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने इन्दौर जिले के सभी 09 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रविवार, 3 दिसम्बर 2023 को होनी वाली मतगणना के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की फोटो, वेडियोग्राफी को प्रतिबंधित किया गया है। इसी तरह मतगणना केन्द्र की 100 मीटर की परिधि के अन्दर मोबाइल, सेल्युलर, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट के उपयोग को भी प्रतिबंधित किया गया है।
उपर्युक्त प्रतिबन्ध भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।यह प्रतिबन्ध अन्य किसी नियम/आदेश के प्रतिबन्धों के अतिरिक्त होंगे। यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबन्धात्मक आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जाएगा।
Related Posts
July 13, 2020 फुटपाथ पर रहकर हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करनेवाली भारती का बीजेपी ने किया सम्मान इंदौर : सोमवार को बीजेपी कार्यालय पर शहर की होनहार बेटी भारती खांडेकर व उसके माता- पिता […]
January 28, 2024 गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार मीसाबंदियों का किया गया सम्मान
नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से नीचे उतरकर मीसाबंदियों से पूछा उनका […]
January 27, 2025 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में डॉ. डेविश जैन ने फहराया तिरंगा
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर) में 76वाँ गणतंत्र दिवस […]
April 27, 2021 आपत्तिजनक पोस्ट के लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार नहीं- हाईकोर्ट
मुम्बई : वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले देश के लाखों ग्रुप एडमिन के लिए ये राहत की खबर है। अब […]
April 18, 2020 आईजी, डीआईजी ने बढाया पुलिसकर्मियों का हौंसला, हॉट वाटर बॉटल की वितरित इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश का पालन […]
February 22, 2020 दो नम्बर विधानसभा में निगम ने फुटपाथ से हटाए अतिक्रमण इंदौर : कहते हैं वक्त बड़ा बलवान होता है। वक्त के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। विधानसभा […]
November 20, 2020 डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर- परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे छठ व्रतधारी
इंदौर : छठ महापर्व के तीसरे दिन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों - महू, राऊ, पीथमपुर, […]