शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के नारे।
भोपाल : करीब साढ़े सोलह साल तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व भी भावुक नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मप्र को समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
शिवराज ने सबसे विदा लेते हुए संत कबीर के एक दोहे के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
मामा जिंदाबाद के लगे नारे।
शिवराज सिंह जनमानस में कितने लोकप्रिय हैं, इसका नजारा उस समय भी नजर आया जब वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे। हजारों कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और मामा जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों का प्यार देखकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह कार से उतरकर उनके बीच पहुंच गए और तमाम लोगों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया। यह बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य था।
बहरहाल, मप्र के सबसे लंबे समय तक और सबसे सफल व मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह अब तमाम जिम्मेदारियों से मुक्त हैं। बीमारू राज्य से मप्र को विकसित प्रदेश की श्रेणी में ला खड़ा करने वाले शिवराज सिंह ने खासकर भांजियों के मामा और बहनाओं के भैया के रूप में अपनी खास जगह बना ली थी। अब पार्टी नेतृत्व लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका उपयोग किस रूप में करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Related Posts
November 7, 2021 शर्मनाक : नराधम बाप ने किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : खजराना में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता और पड़ोस में रहने वाले किराएदार […]
May 13, 2021 माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर पर न्यूनतम शुल्क में किया जा रहा मरीजों का उपचार
इंदौर : गुरुजी सेवा न्यास के चिकित्सा प्रकल्प 'माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर' में लागत […]
December 16, 2021 कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण
इंदौर : कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
December 15, 2019 स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व- स्वामी ज्योतिर्मयानंद इंदौर : स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व है। शबरी ने अपना आंगन बुहारकर साफ रखा तो […]
June 22, 2021 मंत्री सिलावट से बोले सीएम शिवराज, इंदौर ने देश के सामने पेश की है मिसाल
भोपाल : इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज […]
September 14, 2021 अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता
इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]