विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।
एलिस ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की प्रशंसा।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इंदौर प्रवास पर पधारे ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस सहित प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महापौर भार्गव व ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस ने इंदौर शहर के विकास से जुड़े विषयों के साथ इंदौर के स्वच्छता मॉडल व एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सचेंज प्रोग्राम पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस एवं महापौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए ब्रिटेन द्वारा सहयोग प्रदान करने की पहल की वहीं जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी सारगर्भित एवं सार्थक चर्चा की। ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल की भी प्रशंसा की।
56 दुकान पर लिया पोहे – जलेबी का स्वाद।
महापौर से सौजन्य भेंट के बाद ब्रिटिश हाई कमिश्नर और पूरा प्रतिनिधि मंडल 56 दुकान भी पहुंचा। उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध पोहा – जलेबी का लुत्फ उठाया और उसके स्वाद की तारीफ की।
Related Posts
September 2, 2019 बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए मंगलमूर्ति इंदौर : स्थानीय बीजेपी कार्यालय में शुभ मुहूर्त में माटी के गणेशजी की प्रतिमा की […]
January 29, 2020 गीता भवन में श्रीराम कथा महोत्सव 11फरवरी से इंदौर : संतश्री मैथिलीशरण महाराज भाईजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन 11 से 17 फरवरी […]
March 9, 2021 महिला दिवस पर महिला पुलिस से जुड़े मुद्दों पर की गई सारगर्भित चर्चा, लघु फिल्मों का भी किया गया प्रदर्शन
इंदौर : सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा विभाग की […]
February 12, 2023 डेढ़ लाख वर्ग मीटर में फैला है बरगद का पेड़
इंदौर : दुनिया का सबसे चौड़ा बरगद का पेड़ 1,44,400 वर्ग मीटर में फैला है। कोलकाता के पास […]
March 12, 2024 पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे पर जीएसटी का शिकंजा
ग्वालियर स्थित अंशुमन मिश्रा के रिसोर्ट पर जीएसटी की टीम ने की छापामार कार्रवाई।
ढाई […]
December 27, 2023 जिंसी हाट मैदान से हटेगा अतिक्रमण
महापौर व निगम आयुक्त द्वारा जिंसी हाट मैदान और रामगंज जिंसी क्षेत्र का […]
March 28, 2020 हरिनारायण चारी मिश्रा की डीआईजी पद पर वापसी, रुचि वर्धन पीएचक्यू भेजी गई इंदौर : कलेक्टर लोकेश जाटव के बाद डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र की भी विदाई हो गई है। उन्हें […]