नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। चिंदम्बरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश कर सीबीआई ने उनकी रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उसका तर्क था कि चिदम्बरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अन्य आरोपियों को सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके चलते हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए। इसपर अदालत ने चिदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी।
आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदम्बरम 22 अगस्त से सीबीआई की रिमांड पर हैं। उन्हें 21 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया था। पहले वे 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजे गए थे। बाद में रिमांड अवधि 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। चिदम्बरम को सीबीआई हिरासत में रखे जाने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सितंबर को ही सुनवाई करेगा।
Related Posts
June 6, 2023 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई
पहले दिन 8 दान पेटियों से मिले 33 लाख रुपए।
बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी […]
April 7, 2024 प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के बीजेपी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवा मोर्चा ने बनाई कार्ययोजना
युवा चौपाल और नव मतदाता सम्मेलनों के जरिए बना रहे युवा मतदाताओं में पैठ।
लोकसभा […]
March 30, 2023 इंदौर के पटेल नगर में हुए हादसे में 13 की मौत, 18 घायल
बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी की स्लैब धंसने से हुआ हादसा।
30 से अधिक […]
January 31, 2022 लोहे की जाली में पैर फंसने से घायल हुए सीएम शिवराज, करवानी पड़ी मलहम पट्टी
सीहोर : रविवार शाम सरिए की जाली में पैर फंसने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल हो […]
December 2, 2022 अटल शास्त्र मार्केनॉमी पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. डेविश जैन
इंदौर : मध्य प्रदेश के ख्यात शिक्षाविद, उद्योगपति, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर, […]
December 2, 2023 मतगणना स्थल पर नहीं की जा सकेगी फोटो और वीडियोग्राफी
विधानसभा निर्वाचन-2023
मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में मोबाइल/सेल्युलर/कार्डलेस […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कमलनाथ को गिनाई उनके कार्यकाल की दलित विरोधी घटनाएं उज्जैन : गुना की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया […]