बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह
Last Updated: December 10, 2020 " 02:40 am"
भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरफ से तैयार है। उन्होंने निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया। उनका कहना है कि निकाय चुनाव के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
कामकाज में नवाचार अपनाएं मंत्री।
मंत्री भूपेंद्र सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी मंत्रियो को निर्देश दिए हैं कि वे नए आइडिया पर विचार करें। मंत्रियो को सीएम की समीक्षा बैठक में प्रजेंटेशन देना होगा..ताकि विभागों में नए आइडिया आ सके। नगरीय प्रशासन मंत्री के मुताबिक हमारे विभाग ने आत्म निर्भर मप्र के लिए कई काम किए हैं।