मुंबई : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि उनकी कंपनी और आईआईटी बंबई मिलकर ‘भारत जीपीटी’ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा जियो, टीवी के लिए एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम कर रहा है।
आकाश अंबानी ने ये बात आईआईटी बंबई के सालाना टेकफ़ेस्ट में कहीं।
एआई पर भी काम कर रहा जियो।
उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में जियो, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का प्लेटफ़ॉर्म तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, साथ ही मीडिया, संचार और नए डिवाइसेज़ पर भी काम आगे बढ़ा रहा है।
आकाश अंबानी ने कहा कि आनेवाले समय में भारत दुनिया का प्रमुख ‘इनोवेशन सेंटर’ बनकर उभर सकता है। आकाश ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया को सबसे अच्छी सेवाएँ और सबसे अच्छे उत्पाद देने का केंद्र बनकर उभर सकता है। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि आनेवाले दशक में भारत 5 से 6 ट्रिलियन इकॉनोमी बनने की ओर बढ़ रहा है।
आकाश अंबानी ने कहा कि 2024 उनके परिवार के लिए ख़ास होगा क्योंकि आनेवाले वर्ष में उनके छोटे भाई अनंत की शादी होने वाली है।
Related Posts
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]
January 8, 2025 दो हजार रुपये के ईनामी आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में लंबे समय से था फरार।
इंदौर : अपहरण एवं दुष्कर्म के […]
July 27, 2024 मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की […]
February 20, 2025 सिटी बस ड्राइवर व सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : सिटी बस ड्राइवर और सुपरवाइजर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों […]
January 23, 2024 विद्याधाम पर चल रहे रामोत्सव का समापन, भगवान को अर्पित किए 56 भोग
इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला […]
November 7, 2021 मन की सच्चाई हो तो बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभा सकती है
सीता और गीता सगी बहनें थी। परिवार में लड़के की चाहत बहुत होती है। जब सीता का जन्म हुआ तब […]
September 26, 2022 इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच […]